Gujarat HC Civil Judge Recruitment 2025: गुजरात एचसी में सिविल जज के 212 पदों पर निकली भर्ती; आवेदन कल से शुरू
Abhay Pratap Singh | January 31, 2025 | 05:48 PM IST | 2 mins read
गुजरात हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 77,840 रुपये से लेकर 1,36,520 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: गुजरात हाई कोर्ट (Gujarat HC) ने सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार गुजरात एचसी की ऑफिशियल वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। गुजरात एचसी सिविल जज भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 1 फरवरी से शुरू होगी।
गुजरात हाई कोर्ट भर्ती 2025 के तहत सिविल जज के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए आखिरी तिथि 1 मार्च, 2025 तय की गई है। गुजरात उच्च न्यायालय इस भर्ती अभियान के माध्यम से सिविल जज के कुल 212 पदों को भरेगा। गुजरात एचसी सिविल जज भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, भारत के मान्यता प्राप्त लॉ यूनिवर्सिटी से आवेदकों के पास कानून स्नातक (LLB) की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा (गुजराती) में लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट उत्तीर्ण करनी होगी। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट गुजरात एससी की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
गुजरात उच्च न्यायालय भर्ती 2025 के लिए आवेदक की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 38 वर्ष पूरी नहीं होनी चाहिए। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये और रिजर्व कैटेकरी के लिए 1,000 रुपये है।
गुजरात सिविल जज भर्ती 2025 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 23 मार्च को और मुख्य लिखित परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी। वहीं, मौखिक परीक्षा (मौखिक साक्षात्कार) अगस्त/सितंबर 2025 में होगी। गुजरात एचसी सिविल जज के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 77,840 रुपये से 1,36,520 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
Gujarat High Court Civil Judge Recruitment 2025: कैसे आवेदन करें?
गुजरात उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाएं और सिविल जज भर्ती 2025 के लिए “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद उम्मीदवार मांगी गई जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अब, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल