GUJCET Counselling 2024: गुजरात सीईटी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज
Abhay Pratap Singh | May 28, 2024 | 08:15 AM IST | 2 mins read
गुजरात सीईटी 2024 और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2024 उत्तीर्ण करने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
नई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (GUJCET 2024) काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी 28 मई को बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट गुजरात सीईटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2024 आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में भर सकते हैं।
GUJCET काउंसलिंग 2024 का आयोजन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। सीट आवंटन की घोषणा जीयूजे सीईटी कट-ऑफ 2024 के आधार पर की जाएगी, जो पंजीकरण की संख्या, उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या, सीट मैट्रिक्स, परीक्षा का कठिनाई स्तर और पिछले वर्षों के कट-ऑफ के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
गुजरात सीईटी काउंसलिंग 2024 के माध्यम से सरकारी और अनुदान प्राप्त संस्थानों की 95% सीटें भरी जाएंगी। वहीं, गैर-सहायता प्राप्त संस्थानों की 50% सीटों पर गुजरात एचएससी और GUJCET परिणाम के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। भाग लेने वाले कॉलेजों में 5% सीटों पर जेईई मेन 2024 स्कोर के माध्यम से छात्रों का प्रवेश होगा।
राज्य बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जल्द ही GUJCET काउंसलिंग शेड्यूल 2024 और मेरिट सूची जारी करने की तिथि की घोषणा की जाएगी। पिछले साल GUJCET काउंसलिंग आंकड़ों के अनुसार, कुल 112 संस्थानों ने 68,343 स्नातक इंजीनियरिंग सीटों की पेशकश की थी।
गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड मेरिट के क्रम में काउंसलिंग प्रक्रिया के कई चरण आयोजित करेगा। गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट काउंसलिंग 2024 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
GUJCET Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थियों को GUJCET काउंसलिंग फॉर्म भरते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:
- कक्षा 12वीं एचएससी (10+2) मार्कशीट।
- ट्यूशन फीस माफी के लिए आय प्रमाण पत्र।
- अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र।
- सामाजिक एवं शैक्षणिक स्तर का प्रमाण पत्र (एसईबीसी)।
- ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए)।
- सर्विसमैन उम्मीदवार के लिए प्रमाण पत्र।
- भूतपूर्व सर्विसमैन अभ्यर्थियों के लिए सर्टिफिकेट।
- दिव्यांग वर्ग (पीडब्ल्यूडी) के लिए प्रमाण पत्र।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार