GIM Admissions 2026-28: गोवा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू
Saurabh Pandey | October 16, 2025 | 01:08 PM IST | 2 mins read
पीजीडीएम (बीडीए) और आईडीए कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1 फरवरी 2026 को निर्धारित जीआईएम एनालिटिक्स एप्टीट्यूड टेस्ट (जीएएटी) देना होगा।
नई दिल्ली : गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (जीआईएम) स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रमों के 2026-28 बैचों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://admissions.gim.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इनमें निम्नलिखित कार्यक्रम और उनमें सीटें शामिल हैं-
- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) - 300 सीटें
- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) - स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन (HCM) - 120 सीटें
- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट - बिग डेटा एनालिटिक्स (BDA) - 180 सीटें
- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट - बैंकिंग, बीमा और वित्तीय सेवाएं (BIFS) - 120 सीटें
- इंटरनेशनल डबल डिग्री (IDA) (PGDM BDA + किसी सहयोगी अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से विश्लेषण में MSc) - 30 सीटें
GIM Admissions 2026-28: पात्रता मानदंड
- उम्मीदवार के स्नातक की डिग्री में न्यूनतम 50% कुल अंक होने चाहिए (एससी/एसटी वर्ग के लिए 45%)
- जून 2026 तक डिग्री की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं। अपनी लेटेस्ट परीक्षा में न्यूनतम 50% कुल अंक प्राप्त करने वाले अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
- 1 जनवरी 2024 और 15 जनवरी 2026 के बीच लिए गए CAT 2025, XAT 2026 और GMAT के वैध स्कोर वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
GIM Admissions 2026-28: इंटरनेशनल डबल डिग्री के लिए पात्रता
एनालिटिक्स प्रोग्राम में इंटरनेशनल डबल डिग्री के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एसओपी प्रस्तुत करना होगा और संस्थान द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करते हुए निम्नलिखित अंग्रेजी दक्षता परीक्षाओं में से कम से कम एक में शामिल होना होगा।
- TOEFL iBT
- IELTS
- कैम्ब्रिज इंग्लिश प्रोफिशिएंसी (CPE)
- कैम्ब्रिज इंग्लिश एडवांस्ड (CAE)
- कैम्ब्रिज इंग्लिश बिज़नेस (BEC)
GIM Admissions 2026-28: महत्वपूर्ण तिथियां
- फर्स्ट मूवर - 23 अक्टूबर 2025
- अर्ली बर्ड - 27 नवंबर 2025
- अचीवर राउंड की अंतिम तिथि - 4 दिसंबर 2025
- कैट की अंतिम तिथि - 23 दिसंबर 2025
- अंतिम तिथि - 2 जनवरी 2026
Also read Delhi University: दिल्ली सरकार ने डीयू के 12 कॉलेजों के लिए 108 करोड़ रुपए का अनुदान किया जारी
गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक, प्रो. अजीत पारुलेकर ने कहा कि जीआईएम में, हमारा उद्देश्य कुशल और नैतिक भविष्य के लीडर्स को प्रशिक्षित करना है। ये व्यक्ति व्यवसाय में फलेंगे-फूलेंगे; जिन संगठनों के लिए वे काम करते हैं, उनके प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और समाज को सार्थक तरीके से योगदान देंगे।
अगली खबर
]डॉ अंबेडकर फाउंडेशन ने तीन विश्वविद्यालयों में डॉ अंबेडकर पीठ की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि, मुंबई विश्वविद्यालय,जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी और जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय इस मिशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल