Goa Board Class 12 Result 2024: गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, 88.06% छात्राएं हुई पास
Abhay Pratap Singh | April 22, 2024 | 09:39 AM IST | 2 mins read
GBSHSE कल यानी 23 अप्रैल को गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं का स्कोरकार्ड जारी करेगा। अपने अंकों से असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (जीबीएसएचएसई) ने 21 अप्रैल को गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। गोवा बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2024 में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.06% दर्ज किया गया है।
इस बार गोवा बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 में लड़कियों ने बाजी मारी है। बोर्ड रिजल्ट में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 6.47% अधिक रहा। गोवा इंटर बोर्ड रिजल्ट 2024 में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.59% दर्ज किया गया है।
गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार, जीबीएसएचएसई कक्षा 12 परिणाम 2024 में छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85% है। वहीं, पिछले वर्ष छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.46% था।
इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 17,987 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 8,550 लड़के और 9,437 लड़कियां शामिल थी। गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा में 4,309 छात्र आर्ट्स स्ट्रीम से और 5,320 छात्र कॉमर्स के थे। इसके अलावा साइंस स्ट्रीम में 5,883 छात्र और वोकेशन स्ट्रीम में 2,475 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
GBSHSE 23 अप्रैल को गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं का स्कोरकार्ड जारी करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट service1.gbshse.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Goa Board Class 12 Result 2024: सप्लीमेंट्री एग्जाम
- छात्र प्रति विषय 350 रुपये शुल्क का भुगतान करके 26 अप्रैल तक अपनी उत्तर पुस्तिका की सत्यापित फोटोकॉपी प्राप्त कर सकते हैं।
- अपनी उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन कराने के लिए छात्रों को प्रति विषय 700 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।
- छात्रों के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 3 मई है।
- गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में एक या दो विषयों में असफल छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
- गोवा बोर्ड कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री एग्जाम 2024 16 मई को आयोजित की जा सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल