Gurugram School News: गुरुग्राम में एक ‘प्लेस्कूल’ में बच्ची से छेड़छाड़, जांच के लिए एसआईटी गठित - पुलिस
Press Trust of India | November 6, 2024 | 02:39 PM IST | 1 min read
अधिकारियों ने बताया कि ‘प्लेस्कूल’ ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है, कई प्रयासों के बावजूद स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क नहीं हो सका।
नई दिल्ली: गुरुग्राम के एक जाने-माने ‘प्लेस्कूल’ में तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार (6 नवंबर, 2024) को यह जानकारी दी है।
अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। बच्ची के परिजन ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ‘प्लेस्कूल’ के बाहर प्रदर्शन किया। ‘प्लेस्कूल’ ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है, कई प्रयासों के बावजूद स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क नहीं हो सका।
बच्ची के परिजन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 28 अक्टूबर को एक ‘डिलीवरी मैन’ बच्ची के घर आया और सामान देने के बाद उसने बच्ची के बालों को सहलाया। इसके बाद बच्ची ने अपनी मां को ‘प्लेस्कूल’ में उसे गलत तरीके से छूए जाने की एक अन्य घटना के बारे में बताया।
Also read JNUSU ने 47 छात्राओं के यौन उत्पीड़न की शिकायत की जांच में प्रक्रिया के उल्लंघन का आरोप लगाया
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हालांकि बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता सकी और न ही वह उसे पहचान पाई। अधिकारी ने बताया कि वह यह भी नहीं बता सकी कि ‘प्लेस्कूल’ में यह घटना कब और कहां हुई।
सदर पुलिस थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हुई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल