Chhattisgarh News: स्कूली किताबें कबाड़ में बेचने के आरोप में पाठ्यपुस्तक निगम के महाप्रबंधक निलंबित
Santosh Kumar | September 20, 2024 | 10:50 PM IST | 1 min read
राज्य सरकार ने किताबों को कबाड़ में बेचने वाले पाठ्यपुस्तक निगम के महाप्रबंधक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम, 1966 के तहत निलंबित कर दिया है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पाठ्यपुस्तक निगम के महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा को नई पाठ्यपुस्तकों को कबाड़ में बेचने का मामला सामने आने के बाद निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार (20 सितंबर) को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 की नई पुस्तकों को कबाड़ में बेचने का मामला सामने आया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्लई को इस घटना की जांच करने के निर्देश दिए थे।
अधिकारियों ने बताया कि जांच में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के महाप्रबंधक शर्मा की लापरवाही सामने आई है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम, 1966 के तहत उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया है।
Also read Chhattisgarh के सरकारी स्कूल में बीयर पीती दिखीं छात्राएं, वीडियो वायरल, जांच के आदेश
सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
इसके साथ ही सीएम ने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम साय ने कहा कि यह सुशासन की सरकार है. किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला उजागर किया था। उन्होंने रायपुर के सिलियारी में किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का वीडियो शेयर किया था और दावा किया था कि पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर इसी तरह से किताबें कबाड़ में बेची गई हैं।
विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया था कि किताबों को छात्रों को मुफ्त में बांटने के बजाय कबाड़ बेचने वालों को बेचकर भारी भ्रष्टाचार किया गया है। कांग्रेस नेता ने इसकी जांच सीबीआई या किसी रिटायर्ड जज से कराने की मांग की थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल