Santosh Kumar | August 27, 2026 | 09:28 AM IST | 2 mins read
जिन कैंडिडेट्स के पास अभी डिजिलॉकर अकाउंट नहीं है, या जिनका अकाउंट अपडेटेड नहीं है, उन्हें इसे बनाना या अपडेट करना होगा।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Now
नई दिल्ली: आईआईटी मद्रास द्वारा आयोजित 'ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग' (गेट) 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर पंजीकरण के संबंध में अधिक जानकारी देख सकते हैं। इस वर्ष, भारतीय उम्मीदवारों को डिजिलॉकर digilocker.gov.in के माध्यम से गेट रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना अनिवार्य है। पहले यह प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन शेड्यूल में बदलाव के बाद इसे 27 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया।
बिना सत्यापित डिजिलॉकर अकाउंट के गेट 2027 का एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा नहीं हो सकता। जिन कैंडिडेट्स के पास अभी डिजिलॉकर अकाउंट नहीं है, या जिनका अकाउंट अपडेटेड नहीं है, उन्हें इसे बनाना या अपडेट करना होगा।
महिला/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 1000 और अन्य कैंडिडेट को 2000 रुपये का भुगतान करना होगा। विलंब शुल्क के साथ आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी 1500 और अन्य वर्ग के कैंडिडेट 2500 रुपये देने होंगे।
अप्लाई करने से पहले पक्का कर लें कि सभी जानकारी सही और अपडेटेड हैं; वरना प्रोसेस में देरी हो सकती है। रजिस्ट्रेशन विंडो 27 सितंबर तक खुली रहेगी। इसके बाद, लेट फीस के साथ 5 अक्टूबर तक एप्लीकेशन जमा किए जा सकते हैं।
एप्लीकेशन में सुधार की सुविधा 14 से 21 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। सिटी इंटिमेशन स्लिप 4 जनवरी, 2027 को जारी होने की संभावना है। गेट 2027 परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी।
'रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन' (आरए) नाम का एक नया पेपर शुरू किया गया है, जबकि 'टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस' (टीएफ) को अब 'इंजीनियरिंग साइंसेज' (एक्सई) के तहत एक सेक्शनल पेपर के रूप में शामिल किया गया है।
यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगी और इसके स्कोर से आईआईटी और एनआईटी समेत कई संस्थानों में एमटेक/पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन और पीएसयू में नौकरी के मौके मिलते हैं। आवेदन से जुड़ी जानकारी इन्फ़ॉर्मेशन ब्रोशर में उपलब्ध है।
एप्लीकेशन प्रोसेस में लाइव फ़ोटो कैप्चर और फ़ेशियल रिकग्निशन जैसे नए फ़ीचर भी शामिल किए गए हैं। कैंडिडेट्स को फॉर्म भरने से पहले जरूरी डॉक्यूमेंट्स-जैसे फोटोग्राफ, सिग्नेचर और एकेडमिक सर्टिफिकेट तैयार रखने चाहिए।
गेट एग्जाम 1983 में शुरू किया गया और गेट 2027 इसका 45वां संस्करण होगा। गेट 2027 परीक्षा केवल अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार तय कॉम्बिनेशन के आधार पर एक या दो पेपर देने का विकल्प चुन सकते हैं।