Trusted Source Image

GATE Admit Card 2025: गेट एडमिट कार्ड अब gate2025.iitr.ac.in पर 7 जनवरी होगा जारी, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | January 2, 2025 | 08:24 AM IST | 2 mins read

गेट 2025 एग्जाम 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को दो शिफ्ट में तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।

Back

GATE 2026 College Predictor

Estimate your M.Tech admission chances in top engineering colleges using your GATE 2026 score & marks with our accurate and easy-to-use College Predictor tool.

Try Now
गेट एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन एमटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
गेट एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन एमटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि स्थगित कर दी है। जानकारी के अनुसार, अब आईआईटी रुड़की 7 जनवरी को गेट 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। इससे पहले, आज यानी 2 जनवरी को गेट 2025 हाल टिकट जारी होना था।

आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के माध्यम से गेट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे। गेट हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। गेट हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।

गेट 2025 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, गेट 2025 एग्जाम 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। गेट 2025 परीक्षा 2 शिफ्ट में कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक तीन-तीन घंंटे की अवधि के लिए होगी।

Also readJEE Main 2025 Live: जेईई मेन सत्र 1 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप jeemain.nta.nic.in पर जल्द; परीक्षा तिथि जारी

परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को गेट एडमिट कार्ड के साथ ही एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना होगा। गेट परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT) और भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु (IISC) में एमटेक कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कराई जाती है।

गेट 2025 कार्यक्रम के अनुसार, आईआईटी रुड़की 19 मार्च, 2025 को गेट 2025 रिजल्ट जारी करेगा। गेट 2025 स्कोरकार्ड 28 मार्च से 31 मई के बीच जारी किया जा सकता है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को गेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

GATE 2025 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके गेट हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें, अब स्क्रीन पर हाल टिकट दिखाई देगा।
  • इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications