Alok Mishra | January 3, 2024 | 11:49 AM IST | 1 min read
आईआईएससी बैंगलोर द्वारा 30 विषयों के लिए गेट एडमिट कार्ड जारी किया जा रहा है, पंजीकृत उम्मीदवार गेट एटमिट कार्ड लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बैंगलोर द्वारा आज यानि 3 जनवरी को गेट एडमिट कार्ड 2024 जारी किया जाएगा। गेट 2024 का आयोजन 3, 4, 10 और 11 फरवरी को ऑनलाइन मोड में किया जाना है।
गेट 2024 का आयोजन 30 इंजीनियरिंग विषयों के लिए किया जा रहा है। गेट आंसर की 21 फरवरी को जारी की जाएगी और इसे 22-25 फरवरी तक चुनौती दी जा सकेगी। 16 मार्च को गेट 2024 का रिजल्ट जारी किया जाना है। गेट 2024 स्कोरकार्ड 23 मार्च से उपलब्ध कराया जाएगा।
उम्मीदवारों को GATE 2024 admit card डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी। गेट 2024 रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड की मदद से गेट 2024 हॉल टिकट डाउनलोड किया जा सकता है।
इंजीनियरिंग ग्रैजुएटों के लिए एमई/एमटेक, पीएचडी में प्रवेश गेट 2024 के स्कोर से दिया जाएगा। इसके अलावा गेट टेस्ट के स्कोर के जरिए प्रतिष्ठित पीएसयू में अधिकारियों की भी भर्ती की जाती है। दोहरे लाभ के कारण इंजीनियरिंग कर चुके उम्मीदवारों के लिए गेट परीक्षा संभावनाओं से भरपूर विकल्प है।