GATE 2025: गेट 2025 के लिए बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण की अंतिम तिथि कल, परीक्षा अगले साल 1 फरवरी से शुरू
Abhay Pratap Singh | September 25, 2024 | 10:34 AM IST | 2 mins read
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) का आयोजन इस साल आईआईटी रुड़की द्वारा किया जा रहा है।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) कल यानी 26 सितंबर को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) के लिए बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के माध्यम से गेट 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
विलंब शुल्क के साथ GATE 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर तय की गई है। गेट 2025 के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार की आखिरी तिथि 6 नवंबर, 2024 है। पंजीकृत उम्मीदवारों को गेट 2025 आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए अतिरिक्त शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
गेट 2025 के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को नियमित पंजीकरण अवधि के दौरान आवेदन शुल्क के रूप में 900 रुपये का भुगतान करना होगा। विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी आवेदकों के लिए पंजीकरण शुल्क 1,800 रुपये है। विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
Also read GATE 2025: गेट पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक, जानिए क्या हैं करियर के अवसर
गेट 2025 परीक्षा अगले साल यानी 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को प्रत्येक परीक्षा दिवस में दो शिफ्ट में को आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट की गेट प्रवेश परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड किया जाएगा, जिसमें 30 टेस्ट पेपर शामिल होंगे। उम्मीदवारों को उपलब्ध दो-पेपर संयोजनों में से अधिकतम दो टेस्ट पेपर देने की अनुमति है। संस्थान 2 जनवरी को GATE 2025 एडमिट कार्ड और 19 मार्च 2025 को परिणाम जारी करेगा।
GATE 2025 Registration: कैसे पंजीकरण करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से गेट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर विजिट करें।
- उम्मीदवार स्वयं को पंजीकरण करें और क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- विवरण की सहायता से गेट 2025 आवेदन विंडो लॉगिन करें।
- जानकारी दर्ज करें, शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भरे गए गेट 2025 आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम