Santosh Kumar | July 12, 2024 | 05:29 PM IST | 1 min read
गेट 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित किया जाएगा। गेट 2025 केवल अंग्रेजी माध्यम में कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए आयोजित किया जाएगा।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। गेट 2025 परीक्षा अगले साल 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की द्वारा किया जाएगा। उम्मीदवार गेट 2025 से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के जरिए जान सकते हैं।
गेट 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित किया जाएगा। गेट 2025 केवल अंग्रेजी माध्यम में कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार को अधिकतम दो टेस्ट पेपर देने की अनुमति होगी।
पात्रता मानदंड के अनुसार, जो उम्मीदवार किसी भी स्नातक डिग्री कोर्स के तीसरे या अंतिम वर्ष में हैं या जिन्होंने इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला या मानविकी में कोई सरकारी मान्यता प्राप्त डिग्री कोर्स पूरा कर लिया है, वे गेट 2025 परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
Also readGATE 2025 Website: गेट 2025 आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च; सभी विषयों के लिए परीक्षा पैटर्न और सिलेबस जारी
गेट स्कोर परिणाम की घोषणा की तारीख से 3 साल की अवधि के लिए वैध रहेगा। परीक्षा की तैयारी के लिए गेट 2025 का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पहले ही जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विषयवार पाठ्यक्रम देख सकते हैं।
गेट 2025 आवेदन पोर्टल अगस्त 2024 के आखिरी सप्ताह में खुलने की उम्मीद है। रजिस्ट्रेशन विंडो खुलने के बाद पात्र उम्मीदवार गेट 2025 की वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। गेट 2025 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
गेट 2025 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जिसकी अवधि तीन घंटे होगी। प्रश्न पत्र में सामान्य योग्यता और चयनित विषयों से प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक या दो अंक का होगा, और गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन होगा। पिछले साल, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक नया पेपर जोड़ा गया था।
प्रधान ने पीटीआई से कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने गुरुवार (11 जुलाई) को दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति से बात की। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने विश्वविद्यालय द्वारा लिए गए इस फैसले का स्वागत किया है।
Press Trust of India