Bihar News: पटना के स्कूल में फूड पॉइजनिंग की घटना, एनएचआरसी ने बिहार सरकार और पुलिस को भेजा नोटिस
Press Trust of India | May 1, 2025 | 03:41 PM IST | 1 min read
एनएचआरसी ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार, रसोइए ने खाना परोसने से पहले उसमें से मरा हुआ सांप निकाला था। दो सप्ताह में मांगी गई रिपोर्ट में बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बिहार में पटना जिले के मोकामा क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल में कथित तौर पर मध्याह्न भोजन खाने के बाद 100 से अधिक बच्चों के बीमार पड़ने की खबरों पर राज्य सरकार और पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को नोटिस जारी किया है।
एनएचआरसी ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार, रसोइए ने खाना परोसने से पहले उसमें से मरा हुआ सांप निकाला था। दो सप्ताह में मांगी गई रिपोर्ट में बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में भी जानकारी शामिल होने की उम्मीद है।
एनएचआरसी ने कहा कि उसने "मीडिया रिपोर्टों का स्वत: संज्ञान लिया है कि 24 अप्रैल को बिहार के पटना के मोकामा क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 100 से अधिक बच्चे बीमार हो गए।"
आयोग के मुताबिक, अगर खबर सच है तो यह छात्रों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। एनएचआरसी ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव और पटना के एसएसपी को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
25 अप्रैल को मीडिया में आई खबरों के अनुसार, करीब 500 बच्चों ने मिड-डे मील खाया था। बयान में कहा गया है, "मिड-डे मील खाने के बाद बच्चों के बीमार पड़ने की खबर के बाद, प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी।"
अगली खबर
]KVS Teachers Transfer List 2025: केवीएस शिक्षकों की स्थानांतरण सूची जारी, kvsangathan.nic.in पर करें चेक
केवीएस शिक्षक स्थानांतरण सूची पीडीएफ प्रारूप में अलग-अलग जारी की गई है। केवीएस शिक्षक स्थानांतरण सूची पीडीएफ डाउनलोड करने और जांचने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार