Saurabh Pandey | June 18, 2026 | 08:45 AM IST | 1 min read
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने एफएमजीई जून 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) जून 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से इसे चेक कर सकते हैं। इस स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी पहले से प्राप्त कर सकते हैं।
FMGE 2025: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
उम्मीदवारों को अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। इस सिटी स्लिप में उम्मीदवार का रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और परीक्षा के लिए आवंटित किए गए शहर की जानकारी दी गई है। बोर्ड देश भर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कुल 75 शहरों में इस परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है।
इससे पहले बोर्ड ने उम्मीदवारों को उनके दस्तावेजों में विसंगतियों (गलतियों) को सुधारने के लिए 16 जून 2026 तक का समय दिया था। आपको बता दें कि एनबीईएमएस हर साल दो बार (जून और दिसंबर सत्र में) एफएमजीई परीक्षा आयोजित करता है।
एनबीईएमएस द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक एफएमजीई जून परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। इससे पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 24 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।