FMGE Admit Card 2024: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल होगा जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Santosh Kumar | July 2, 2024 | 10:24 AM IST | 2 mins read
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (एफएमजीई) 2024 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) कल यानी 3 जुलाई को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से एफएमजीई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। एफएमजीई जून 2024 परीक्षा इस वर्ष 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
FMGE 2026: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (एफएमजीई) 2024 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। एफएमजीई जून 2024 परीक्षा देश भर के 50 परीक्षा शहरों के 71 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें निर्धारित समय पर परीक्षा देनी होगी।
बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एफएमजीई 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान एनबीईएमएस द्वारा जारी एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र की हार्ड कॉपी ले जाना आवश्यक है।
FMGE Admit Card 2024: डाउनलोड की प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एफएमजीई एडमिट कार्ड 2024 जारी होने के बाद आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Examinations' अनुभाग में 'FMGE Examinations'पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां 'Application Link' पर क्लिक करें।
- अब नीचे की तरफ, एफएमजीई एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण नंबर और अन्य विवरण प्रदान करना होगा।
- एफएमजीई एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एफएमजीई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें और सेव करें।
बता दें कि एफएमजीई का मतलब फॉरेन ग्रेजुएट मेडिकल एग्जामिनेशन (एफएमजीई 2024) है, जो भारत में चिकित्सा का अभ्यास करने के लिए पात्र होने हेतु विदेशी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक स्क्रीनिंग टेस्ट है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा