Exim Bank Recruitment 2024: एग्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, 18 सितंबर से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | September 15, 2024 | 12:14 PM IST | 2 mins read
ट्रेनिंग के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 65,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके बाद पद के अनुसार 48,000 से लेकर 85,000 रुपये मासिक सैलरी दी जाएगी।
नई दिल्ली: एग्जिम बैंक (Exim Bank ) में मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट eximbankindia.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। एग्जिम बैंक एमटी भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू की जाएगी।
एग्जिम बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी के रिक्त पदों पर आवेदन की आखिरी तिथि 7 अक्टूबर 2024 तय की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से एग्जिम बैंक में एमटी के कुल 50 पद भरे जाएंगे। इंडिया एग्जिम बैंक भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन ऑनलाइन मोड में ढाई घंटे की अवधि के लिए अक्टूबर महीने में किया जा सकता है।
India Exim Bank MT Vacancy 2024: शैक्षणिक योग्यता
पात्र उम्मीदवारों को आवेदन से पहले शैक्षणिक योग्यता की जांच कर लेनी चाहिए:
- न्यूनतम 60% कुल अंकों के साथ तीन वर्षीय स्नातक (UG) या समकक्ष संचयी ग्रेड पॉइंट औसत (CGPA) होना चाहिए।
- फाइनेंस / इंटरनेशनल बिजनेस/ फॉरेन ट्रेड या चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) में स्नातकोत्तर (एमबीए / पीजीडीबीए/ पीजीडीबीएम/ एमएमएस) हो। पीजी कोर्स न्यूनतम 2 साल का पूर्णकालिक होना चाहिए, जिसमें फाइनेंस में न्यूनतम 60% कुल अंक या समकक्ष CGPA हो। CA के मामले में व्यावसायिक परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
- वे अभ्यर्थी जो पोस्ट ग्रेजुएशन या चार्टर्ड अकाउंटेंसी की अंतिम परीक्षा में शामिल हो चुके हैं या होने वाले हैं और जिनका परिणाम वर्ष 2025 में जारी होगा, वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
इंडिया एग्जिम बैंक एमटी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीएच और महिला कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
Exim Bank Management Trainee Jobs 2024: आवेदन कैसे करें?
कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन करके 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट https://www.eximbankindia.in/careers पर जाएं।
- उम्मीदवार ‘मैनेजमेंट ट्रेनी 2024-25 आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- भरे गए फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]UP Police Constable Answer Key: यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 31 अगस्त की परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की सभी परीक्षा तिथियों के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2024 जारी कर दी गई है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’