बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक मैट्रिक बोर्ड परीक्षा परिणाम अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। जबकि कक्षा 12वीं के परिणाम मार्च 2025 के अंतिम सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।
वर्ष 2022-23 तक, ग्रेड 1-8 के लिए 16 प्रतिशत शिक्षण पद खाली थे। इनमें झारखंड (40 प्रतिशत), बिहार (32 प्रतिशत), मिजोरम (30 प्रतिशत) और त्रिपुरा (26 प्रतिशत) में रिक्तियां काफी अधिक थीं।

आईआईटी रूड़की द्वारा आयोजित GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) प्रारूप में आयोजित की गई थी।