ईडी ने 30 अप्रैल को दर्ज अपनी प्राथमिकी में 'आप' नेता और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री रहे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
सरकारी आदेश में छात्रों को हिंदी के बजाय किसी अन्य भारतीय भाषा को चुनने का सशर्त विकल्प दिया गया है, लेकिन इसमें यह भी कहा गया है कि प्रत्येक स्कूल में कम से कम 20 छात्रों को यह विकल्प चुनना होगा।
जिला भिवानी के सीनियर सेकेण्डरी के प्रमाण पत्र, कम्पार्टमेंट कार्ड/अनुतीर्ण कार्ड एवं माइग्रेशन सर्टिफिकेट बोर्ड मुख्यालय के कमरा नं. 98 में वितरित किए जाएंगे।
यदि आप दुबई को परीक्षा केंद्र के रूप में चुनते हैं, तो एक सत्र के लिए शुल्क 7150 रुपये (पुरुष और महिला दोनों) है। दोनों सत्रों के लिए 9150 रुपये (पुरुष और महिला दोनों) है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग का लक्ष्य संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) के माध्यम से 453 पदों और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी / नौसेना अकादमी II परीक्षा के माध्यम से 406 पदों को भरना है।
इग्नू जून टीईई प्रैक्टिकल परीक्षाएं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स (PGDAST) कार्यक्रम से शुरू होंगी। प्रैक्टिकल दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे- पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।