Santosh Kumar | December 24, 2025 | 07:32 AM IST | 1 min read
कैट रिजल्ट में उम्मीदवारों का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, कैटेगरी, सेक्शन-वाइज स्केल्ड स्कोर्स, ओवरऑल स्कोर्ड और पर्सेंटाइल जैसी जानकारी होगी।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: आईआईएम कोझिकोड द्वारा आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2025 के नतीजे आज, 24 दिसंबर 2025 को जारी किए जाएंगे। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, लॉगिन लिंक शाम 6 बजे एक्टिवेट हो जाएगा। उम्मीदवार कैट 2025 की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आईआईएम कैट 2025 रिजल्ट एमबीए उम्मीदवारों के लिए बहुत जरूरी है।
Free CAT 2026 practice: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs 2026 | Top 100 B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Free open mock before the actual exam
कैट 2025 परीक्षा 30 नवंबर को तीन शिफ्ट्स में आयोजित की गई, जिसमें करीब 2.58 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया। फाइनल आंसर की 17 दिसंबर को जारी की जा चुकी है, जिसमें केवल एक ऑब्जेक्शन को स्वीकार किया गया।
कैट रिजल्ट 2025 में स्केल्ड स्कोर और पर्सेंटाइल की जानकारी शामिल होगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें। कैट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद, होमपेज पर कैट 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा, और फिर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। कैट स्कोरकार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में दिखेगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
कैट स्कोरकार्ड में सेक्शन-वाइज स्कोर्स, ओवरऑल पर्सेंटाइल और अन्य डिटेल्स शामिल होंगी। रिजल्ट में उम्मीदवारों का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, कैटेगरी, सेक्शन-वाइज स्केल्ड स्कोर्स, ओवरऑल स्कोर्ड और पर्सेंटाइल जैसी जानकारी होगी।
Also read CAT Result 2025 Live: कैट रिजल्ट iimcat.ac.in पर आज होगा जारी; जानें वेबसाइट लिंक और टाईम
कैट स्कोर 31 दिसंबर, 2026 तक वैलिड रहेगा। आईआईएम और दूसरे संस्थान रिजल्ट घोषित होने के बाद शॉर्टलिस्टिंग प्रोसेस शुरू करेंगे। आईआईएम कैट 2025 कटऑफ कैटेगरी और इंस्टीट्यूट के अनुसार अलग-अलग होंगे।
कैट रिजल्ट घोषित होने के बाद, रिटन एबिलिटी टेस्ट (डबल्यूएटी), ग्रुप डिस्कशन (जीडी), और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) राउंड होंगे। जो उम्मीदवार अच्छा पर्सेंटाइल हासिल करेंगे, उन्हें टॉप आईआईएम में एडमिशन पाने का मौका मिल सकता है।