Saurabh Pandey | December 23, 2025 | 05:45 PM IST | 1 min read
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2026, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा पहली कक्षा से आठवीं तक के शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित करने के लिए आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा है।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षा पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए चार दिवसीय ऑनलाइन एप्लीकेशन करेक्शन विंडो सक्रिय कर दी है। उम्मीदवार 23 से 26 दिसंबर, 2025 तक अपने जमा किए गए आवेदन पत्र की त्रुटियों को सुधार सकते हैं।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी और परिणाम मार्च 2026 के अंत तक जारी होने की संभावना है। बोर्ड ने यह भी बताया कि सीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे।
सीबीएसई सीटेट 2026 परीक्षा में हर पेपर में 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी। सीबीएसई सीटेट 2026 पेपर-1 उन लोगों के लिए आयोजित की जाती है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर-2 उन लोगों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं।
परीक्षा तिथि | पेपर कोड | शिफ्ट | समय | अवधि |
|---|---|---|---|---|
08.02.2026 | पेपर-II | सुबह | सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक | 2 घंटे 30 मिनट |
08.02.2026 | पेपर-I | शाम | दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक | 2 घंटे 30 मिनट |
Also read RSSB VDO Final Answer Key 2025: आरएसएसबी वीडीओ फाइनल आंसर की पीडीएफ rssb.rajasthan.gov.in पर जारी
विषय | प्रश्नों का प्रकार | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
|---|---|---|---|
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य) | बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) | 30 | 30 |
गणित (अनिवार्य) | बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन (अनिवार्य) | बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) | 30 | 30 |
भाषा-I (अनिवार्य) | बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) | 30 | 30 |
भाषा-II (अनिवार्य) | बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) | 30 | 30 |
कुल | — | 150 | 150 |
विषय | प्रश्नों की संख्या (MCQs) | कुल अंक |
|---|---|---|
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य) | 30 | 30 |
गणित एवं विज्ञान (गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए) | 60 | 60 |
सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए) | 60 | 60 |
भाषा–I (अनिवार्य) | 30 | 30 |
भाषा–II (अनिवार्य) | 30 | 30 |