Saurabh Pandey | December 23, 2025 | 06:48 PM IST | 2 mins read
जीपीएटी 2026 मास्टर ऑफ फार्मेसी (एम. फार्मा) पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक योग्य अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है।
.jpg)
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेस (एनबीईएमएस) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
New: GPAT PYQ's with Solutions PDF (2020–2025)
Latest: GPAT 2027 Syllabus
Don't Miss: GPAT 2027 Complete Guide
जीपैट 2026 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी तक है। आवेदन पत्र जमा करने के बाद यदि उसमें कोई त्रुटि रह जाती है तो उम्मीदवारों को 16 से 19 जनवरी तक आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया जाएगा।
उम्मीदवार अपने जीपैट आवेदन पत्र में नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और परीक्षा शहर को छोड़कर किसी भी जानकारी/दस्तावेजों में संशोधन कर सकते हैं।
उम्मीदवार की श्रेणी | परीक्षा शुल्क |
|---|---|
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस | 3,500 रुपये |
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग | 2,500 रुपये |
फार्मेसी स्नातक के अंतिम वर्ष (चौथे वर्ष) की परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी, जिनका परिणाम शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए एम. फार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश शुरू होने से पहले घोषित कर दिया जाएगा, वे जीपीएटी 2026 में बैठने के लिए पात्र हैं।
इसके साथ ही, बी. फार्मा के प्री-फाइनल ईयर (तीसरे वर्ष) की परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी, जिनके अंतिम वर्ष (चौथे वर्ष) का परिणाम शैक्षणिक वर्ष 2027-28 के लिए एम. फार्मा प्रवेश शुरू होने से पहले घोषित होगा, वे भी जीपीएटी 2026 में बैठने के लिए पात्र हैं।
जीपैट 2026 के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रारूप से परिचित होने के लिए एनबीईएमएस की वेबसाइट natboard.edu.in पर एक डेमो टेस्ट उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी संभवत 24 फरवरी 2026 से इस डेमो टेस्ट का उपयोग कर सकेंगे।
एनबीईएमएस 7 मार्च को ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) 2026 आयोजित करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 2 मार्च को जारी किया जाएगा। एनबीईएमएस इससे पहले 24 फरवरी को परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करेगा।
जीपीएटी 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 125 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे, जिनके कुल अंक 500 होंगे।
मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। वहीं अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
श्रेणी | न्यूनतम क्वालीफाइंग परसेंटाइल |
|---|---|
सामान्य / ईडब्ल्यूएस | 50वां परसेंटाइल |
ओबीसी / एससी / एसटी | 45वां परसेंटाइल |
दिव्यांग (PwBD) – श्रेणी से अलग | 45वां परसेंटाइल |
पहले कुल 72 पद थे, जिनमें से 64 पद नॉन-शेड्यूल्ड एरिया के लिए और 8 पद शेड्यूल्ड एरिया के लिए थे। अब विभाग ने पदों की संख्या बढ़ाकर कुल 89 कर दी है। इस संबंध में अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की गई है।
Santosh Kumar