सीबीएसई 10वीं की दूसरी परीक्षा में बैठने के लिए छात्र को पहली परीक्षा में कम से कम 3 परीक्षाओं में उपस्थित होना चाहिए। सुधार परीक्षा में बैठने के लिए कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए। छात्र का रिजल्ट कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया हो।
आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च 2026 के आसपास घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि अधिकारियों ने रिजल्ट घोषित करने की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है, लेकिन यह जरूर कहा है कि रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है।
कक्षा 10 और 11 के छात्र 2026-27 शैक्षणिक सत्र के दौरान मौजूदा पाठ्यपुस्तकों से ही पढ़ाई जारी रखेंगे। इन कक्षाओं के लिए संशोधित पाठ्यपुस्तकें 2027-28 शैक्षणिक वर्ष से लागू की जाएंगी।
प्रदेश में आयोजित पिछली सीईटी के प्रमाण पत्रों की वैधता अवधि फरवरी में समाप्त हो चुकी है और आज की स्थिति में प्रदेश में सीईटी पात्रता रखने वाले एक भी बेरोजगार नहीं हैं। अगर यह भर्तियां प्रारंभ भी हो तो बिना सीईटी इन भर्तियों में एक भी आवेदन नहीं हो पाएगा।
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश प्रवेश प्रक्रिया मार्च में शुरू होने की उम्मीद है। केंद्रीय विद्यालयों में अपने बच्चों का प्रवेश कराने के इच्छुक अभिभावक आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।