Saurabh Pandey | May 7, 2026 | 02:41 PM IST | 1 min read
डीडीए स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी पदों के लिए सीबीटी और स्किल टेस्ट में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑनलाइन अपना चयन स्टेटस देख सकते हैं।

नई दिल्ली : दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और उसके बाद आयोजित स्किल टेस्ट में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर अपना चयन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
डीडीए स्टेनोग्राफर फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन में शामिल होना होगा। डीडीए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर दस्तावेज सत्यापन (DV) का विस्तृत शेड्यूल और स्थान की जानकारी साझा करेगा। चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।