माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ ने कक्षा 10 और 12 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 1 मार्च से 23 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएंगी।
जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गाजियाबाद के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है।
एनटीए द्वारा ऑनलाइन मोड में आधिकारिक साइट पर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। परीक्षा की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर इसे डाउनलोड करने की सुविधा दी जाती है।
बिहार लोक सेवा आयोग ने 413 उम्मीदवारों को 3 वर्षों तक और 171 उम्मीदवारों को अगले 1 वर्ष तक बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया है।