Engineering Student Suicide: मध्य प्रदेश में छात्रावास से कूदकर बीई के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
Press Trust of India | March 21, 2025 | 09:27 PM IST | 2 mins read
छात्र के लैपटॉप में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें किसी के दबाव में आकर छात्र द्वारा बड़ी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करने की बात कही गई है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (MP) के गुना में एक निजी विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय एक छात्र ने शुक्रवार (21 मार्च) को परिसर में स्थित छात्रावास की पांचवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी द्वारा यह जानकारी दी गई है।
New: IBPS Calendar 2025 Released
Recommended: Know all about IBPS PO | IBPS PO question/sample Papers
पुलिस के अनुसार, छात्र के लैपटॉप में मिले नोट में लिखा है कि उसने किसी के दबाव में आकर बड़ी रकम ऑनलाइन हस्तांतरित कर दी थी। मृतक इंजीनियरिंग छात्र की पहचान कानपुर निवासी के रूप में हुई है और वह बीई द्वितीय वर्ष का छात्र था।
राघौगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी जुबैर खान ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 33 किलोमीटर दूर जेपी विश्वविद्यालय में हुई और तड़के सवा चार बजे शव मिलने के बाद इसका पता चला।
थाना प्रभारी खान ने आगे बताया, “बीई (कम्प्यूटर साइंस) द्वितीय वर्ष के छात्र वैभव वर्मा ने छात्रावास की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका मोबाइल फोन छात्रावास की पांचवीं मंजिल पर मिला। वह कानपुर का रहने वाला था और परिसर में ही छात्रावास में रहता था।”
उन्होंने बताया कि मृतक छात्र वैभव वर्मा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके यहां पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जुबैर खान ने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]SSC CGL 2024 Preference: संभागीय लेखाकार एवं लेखापरीक्षक उम्मीदवार 7 से 21 अप्रैल तक प्राथमिकता दर्ज करें
एसएससी सीजीएल 2024 परीक्षा के माध्यम से संभागीय लेखाकार एवं लेखापरीक्षक पदों पर चयनित कैंडिडेट को व्यक्तिगत जानकारी, राज्य की प्राथमिकता एवं सत्यापन फॉर्म भरना होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल