EMRS SSE Tier 1 Answer Key 2025: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय एसएसई टियर 1 आंसर की जारी, ऑब्जेक्शन विंडो ओपन
Santosh Kumar | January 5, 2026 | 09:20 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार आंसर की से अनुमानित स्कोर की गणना कर सकेंगे। सभी वैध ऑब्जेक्शंस की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) स्टाफ सिलेक्शन एग्जाम (एसएसई) 2025 के टियर 1 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए ईएमआरएस टियर 1 आंसर की पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है। टियर 1 की परीक्षा 13, 14 और 21 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई।
प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी, हॉस्टल वार्डन और अकाउंटेंट सहित विभिन्न पदों के लिए ईएमआरएस एसएसई टियर 1 परीक्षा में हजारों उम्मीदवार शामिल हुए। उम्मीदवार अब अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की चेक कर सकते हैं।
EMRS Tier 1 Answer Key 2025: ऑब्जेक्शन विंडो ओपन
आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाना होगा। वहां, रिक्रूटमेंट सेक्शन में, ईएसएसई आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा और संबंधित पोस्ट के लिए आंसर की सेलेक्ट करनी होगी।
यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। प्रोविजनल आंसर की के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है। यदि किसी प्रश्न के उत्तर में गलती लगती है, तो अभ्यर्थी सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स के साथ ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।
EMRS SSE Answer Key 2025: कुल 7267 पदों पर भर्ती
ईएसएसई ऑब्जेक्शन की प्रक्रिया ऑनलाइन है और निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरी करनी होगी। मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग है।
उम्मीदवार आंसर की से अनुमानित स्कोर की गणना कर सकेंगे। सभी वैध ऑब्जेक्शंस की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट तैयार किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 7267 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा