Trusted Source Image

DU UG admission 2024: डीयू सीएसएएस के पहले फेज के लिए आवेदन करेक्शन आज से शुरू, 4 अगस्त तक सुधार का मौका

Saurabh Pandey | July 30, 2024 | 07:53 AM IST | 1 min read

डीयू ने कहा कि वह जल्द ही सीएसएएस के दूसरे चरण के कार्यक्रम की घोषणा करेगा और उम्मीदवारों को नियमित आधार पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी है।

Back

CUET PG subject wise syllabus

Candidates can download CUET PG subject wise syllabus from here.

Free Download
आवेदन फॉर्म को संपादित करते समय उम्मीदवारों को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। (आधिकारिक वेबसाइट)
आवेदन फॉर्म को संपादित करते समय उम्मीदवारों को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की तरफ से कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) 2024 के पहले दौर के लिए आवेदन सुधार की प्रक्रिया आज यानी 30 जुलाई से शुरू हो चुकी है। डीयू यूजी एडमिशन 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में आज से सुधार कर सकेंगे। डीयू प्रवेश फॉर्म को संपादित करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त तक है।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है कि उन सभी उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने सीएसएएस (यूजी) का पहला चरण पूरा कर लिया है और अपने आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय ने मंगलवार 30 जुलाई 2024 से रविवार 4 अगस्त, 2024 रात 11:59 बजे तक आवेदन सुधार विंडो खोलने की घोषणा की है।

डीयू ने यह भी बताया कि जो उम्मीदवार पहले ही यूजी प्रवेश के पहले चरण में आवेदन कर चुके हैं और ईसीए या खेल श्रेणी जोड़ना चाहते हैं, वे भी सुधार विंडो के दौरान अपने आवेदन पत्र को संपादित कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म को संपादित करते समय उम्मीदवारों को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

डीयू यूजी सूचना बुलेटिन 2024 में उल्लिखित पात्रता मानदंड के अनुसार, विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी 2024 के स्कोर के माध्यम से 70,000 से अधिक स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश की पेशकश करेगा।

Also read UP NEET UG Counselling Guidelines 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग गाइडलाइंस जारी, काउंसलिंग डेट्स, फीस

डीयू ने कहा कि वह जल्द ही सीएसएएस के दूसरे चरण के कार्यक्रम की घोषणा करेगा और उम्मीदवारों को नियमित आधार पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications