DU Samarpan Samaroh 2026: डीयू का दूसरा समर्पण समारोह आयोजित, 524 छात्राओं को वितरित किए गए लैपटॉप
Santosh Kumar | January 15, 2026 | 10:01 PM IST | 2 mins read
यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली फ़ाउंडेशन द्वारा बीएसईएस के सहयोग से “समर्पण समारोह 2026” में 2.35 करोड़ रुपए की लागत से 524 लाभार्थी छात्राओं को लैपटाप वितरित किए गए।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली फ़ाउंडेशन द्वारा समर्पण समारोह 2026 का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर सशक्त बेटी प्रोजेक्ट का दूसरा चरण भी लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह मुख्य अतिथि और बीएसईएस के ग्रुप सीईओ एवं निदेशक अमल सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सशक्त बेटी प्रोजेक्ट की 524 लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए।
अमल सिन्हा ने कहा कि लैपटॉप देने का फैसला शिक्षा में टेक्नोलॉजी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। शिक्षकों, छात्रों को संबोधित करते हुए वीसी ने कहा कि यह पहल अगले 5 सालों में कॉलेज के इकोसिस्टम को बदल देगी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बीएसईएस के ग्रुप सीईओ एवं निदेशक अमल सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि अमल सिन्हा ने कहा कि हमारे बहुत से प्रोजेक्ट चलते रहते हैं। डीयू के साथ इस प्रोजेक्ट को आगे भी जारी रखा जाएगा।
बीएसईएस ने 524 छात्राओं बांटे लैपटॉप
यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली फ़ाउंडेशन द्वारा बीएसईएस के सहयोग से “समर्पण समारोह 2026” में 2.35 करोड़ रुपए की लागत से 524 लाभार्थी छात्राओं को लैपटाप वितरित किए गए। ये सभी लैपटाप बीएसईएस ने उपलब्ध करवाए।
इन लाभार्थियों में अनाथ छात्राएं, सिंगल-पैरेंट परिवारों की छात्राएं (जिनकी सालाना घरेलू आय 4 लाख रुपये से कम है) और दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी, डिपार्टमेंट, सेंटर और कॉलेजों की दृष्टिबाधित छात्राएं शामिल हैं।
Also read केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनआईटीएसईआर की 13वीं, आईआईएसईआर की तीसरी बैठक में शामिल हुए
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पहल
यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली फ़ाउंडेशन के सीईओ ने कहा कि यह पहल युवा महिलाओं को सशक्त बनाने और डिजिटल लर्निंग तक उनकी पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। प्रथम ‘समर्पण समारोह’ का आयोजन 4 जनवरी को किया गया।
उस समय 2.25 करोड़ रुपए की लागत से लैपटाप और टेबलेट वितरित किए गए थे। तब मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा था कि डीयू आज यह आयोजन बीज रूप में है, लेकिन एक दिन यह वट वृक्ष बनेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार