DU Recruitment 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग के 137 पदों पर भर्ती के लिए du.ac.in आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | December 18, 2024 | 10:43 AM IST | 2 mins read
डीयू भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण या आवेदन पत्र में उम्मीदवार की घोषणा को प्रोविजनल रूप से भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने के लिए योग्य माना जाएगा।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने आज यानी 18 दिसंबर से नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहायक और अन्य पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in के माध्यम से डीयू नॉन-टीचिंग भर्ती 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय भर्ती 2024 के तहत आवेदन की आखिरी तिथि 27 दिसंबर, 2024 तय की गई है। डीयू इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 137 पदों को भरेगा, जिनमें से सहायक रजिस्ट्रार के 11 पद, वरिष्ठ सहायक के 46 पद और सहायक के 80 पद शामिल हैं।
DU Vacancy 2024: शैक्षणिक योग्यता
- असिस्टेंट रजिस्ट्रार - उम्मीदवार के पास न्यूनतम 55% अंकों में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
- सीनियर असिस्टेंट - उम्मीदवार के पास बैचलर की डिग्री, साथ ही 3 साल का कार्य अनुभव हो।
- असिस्टेंट - बैचलर डिग्री, साथ ही जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर एक्सपीरिएंस और हिंदी व इंग्लिश टाइपिंग आनी चाहिए।
सामान्य/ अनारक्षित श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये तथा OBC -NCL, EWS और महिला श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 800 रुपये है। इसके अलावा, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। किसी भी परिस्थिति में शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, ऑनलाइन पंजीकरण या आवेदन पत्र में उम्मीदवार की घोषणा को प्रोविजनल रूप से भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने के लिए योग्य माना जाएगा। हालांकि, डीयू नॉन टीचिंग रिजल्ट 2024 घोषित होने से पहले आवेदन पत्र में दी गई जानकारी के आधार पर प्रारंभिक जांच की जाएगी।
Delhi University Non Teaching Post: पंजीकरण कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आासानी से डीयू नॉन टीचिंग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।
- नवीनतम अपडेट पर जाएं और फिर नॉन टीचिंग पदों के लिंक को खोजें।
- इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें और फिर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच