Trusted Source Image

DU ITEP Admissions 2026-27: डीयू के आईटीईपी प्रोग्राम के लिए आवेदन itep.uod.ac.in पर शुरू, 2 अगस्त लास्ट डेट

Saurabh Pandey | July 28, 2026 | 05:44 PM IST | 1 min read

आईटीईपी चार साल का डुअल-मेजर अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है, जिसमें टीचर एजुकेशन के साथ-साथ किसी खास विषय की पढ़ाई भी शामिल है। छात्र भाषा, इतिहास, गणित, कंप्यूटर साइंस, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, संगीत, कला और फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों में से चुन सकते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी सीट अलॉटमेंट और एडमिशन राउंड का शेड्यूल अलग से जारी करेगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
दिल्ली यूनिवर्सिटी सीट अलॉटमेंट और एडमिशन राउंड का शेड्यूल अलग से जारी करेगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए अपने इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट itep.uod.ac.in या डीयू के एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर 2 अगस्त, 2026 (रात 11:59 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस प्रोग्राम में एडमिशन सिर्फ NCET 2026 के स्कोर के आधार पर होगा। जो उम्मीदवार क्वालिफाइंग परीक्षा में शामिल हो रहे हैं या जिनके नतीजों का इंतजार है, वे भी आवेदन करने के लिए योग्य हैं। यूनिवर्सिटी, NCET स्कोर और उम्मीदवारों द्वारा दी गई प्रोग्राम की प्राथमिकताओं के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेगी।

डीयू के 4-वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों के पास निम्नलिखित विवरण होना जरूरी है-

  1. NCET-2026 एप्लीकेशन नंबर
  2. NCET-2026 रोल नंबर
  3. आवेदक का नाम (जैसा NCET-2026 पोर्टल पर रजिस्टर किया गया है)
  4. जन्म तिथि

दिल्ली यूनिवर्सिटी सीट अलॉटमेंट और एडमिशन राउंड का शेड्यूल अलग से जारी करेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग, सीट अलॉटमेंट और एडमिशन से जुड़ी जानकारी के लिए ITEP की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें।

DU ITEP Admissions 2026-27: रजिस्ट्रेशन कम आवंटन शुल्क

अभ्यर्थी की श्रेणी
रजिस्ट्रेशन कम आवंटन शुल्क
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल / ईडब्ल्यूएस
250 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांगजन
100 रुपये

DU ITEP Admissions 2026-27: जरूरी दस्तावेज

  1. स्कैन की हुई फोटो
  2. स्कैन किए हुए हस्ताक्षर
  3. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  4. ग्रेजुएशन की डिग्री (अगर लागू हो)
  5. काम के अनुभव का सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  6. कैटेगरी सर्टिफिकेट (जहां लागू हो)

Also read Delhi University: 4 वर्षीय स्नातक के बाद सीधे पीएचडी में प्रवेश देने पर डीयू में मतभेद, शिक्षकों की बंटी राय

DU ITEP: आईटीईपी प्रोग्राम क्या है?

आईटीईपी चार साल का डुअल-मेजर अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है, जिसमें टीचर एजुकेशन के साथ-साथ किसी खास विषय की पढ़ाई भी शामिल है। छात्र भाषा, इतिहास, गणित, कंप्यूटर साइंस, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, संगीत, कला और फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों में से चुन सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications