DTE Rajasthan Polytechnic 2024: राजस्थान पॉलिटेक्निक राउंड 2 सीट आवंटन जारी, dte.rajasthan.gov.in से करें चेक
Santosh Kumar | July 31, 2024 | 11:57 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार 30 जुलाई से 2 अगस्त 2024 तक राजस्थान पॉलिटेक्निक राउंड 2 के लिए प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान और दस्तावेज सत्यापन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (डीटीई) राजस्थान ने आज यानी 31 जुलाई को पॉलिटेक्निक राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार डीटीई की आधिकारिक वेबसाइट dte.rajasthan.gov.in के माध्यम से राजस्थान पॉलिटेक्निक राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम के पीडीएफ फाइल की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान पॉलिटेक्निक राउंड 2 सीट आवंटन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवार 30 जुलाई से 2 अगस्त 2024 तक राजस्थान पॉलिटेक्निक राउंड 2 के लिए प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान और दस्तावेज सत्यापन कर सकते हैं।
इससे पहले प्राधिकरण ने राजस्थान पॉलिटेक्निक 2024 राउंड 1 के लिए सीट आवंटन 18 जुलाई 2024 को ऑनलाइन जारी किया था। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करने के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए 19 जुलाई से 23 जुलाई तक का समय दिया गया था। बता दें कि डीटीई ने 15 जुलाई, 2024 को राजस्थान पॉलिटेक्निक मेरिट सूची जारी की थी।
DTE Rajasthan Polytechnic 2024: आगामी शेड्यूल
डीटीई राजस्थान पॉलिटेक्निक 2024 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं-
| इवेंट्स | तिथियां |
|---|---|
|
प्रोसेसिंग शुल्क 1000 रुपये और दस्तावेज सत्यापन |
30 जुलाई से 2 अगस्त 2024 तक |
|
मूल प्रमाण पत्र और शेष शुल्क जमा करने की तिथियां |
5 से 8 अगस्त, 2024 |
|
कॉलेज स्तर पर इंटरनल स्लाइडिंग |
13 अगस्त, 2024 |
|
कक्षाएं प्रारंभ होने की तिथि |
16 अगस्त, 2024 |
| सीधे प्रवेश के लिए आवेदन करना, मेरिट सूची जारी करना, सीट आवंटन करना | 23 से 29 अगस्त, 2024 |
Also read Rajasthan News: राजस्थान में 'युवा संसद' कार्यक्रम का आयोजन, 141 छात्रों ने निभाई नेताओं की भूमिका
DTE Rajasthan Polytechnic 2024: आवश्यक दस्तावेज
डीटीई राजस्थान पॉलिटेक्निक 2024 में सत्यापन के समय निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं:-
- कक्षा 10 की मार्कशीट और पास प्रमाण पत्र
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट (स्कूल से प्राप्त)
- संस्थान में अंतिम बार उपस्थित होने का स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र
- श्रेणी प्रमाणपत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- अधिवास प्रमाणपत्र
- पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल