Trusted Source Image

DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी टीजीटी कंप्यूटर साइंस सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की लास्ट डेट कल

Saurabh Pandey | July 14, 2026 | 04:53 PM IST | 1 min read

डीएसएसएसबी द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का कल आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

डीएसएसएसबी द्वारा आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा को दो भागों में बांटा गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
डीएसएसएसबी द्वारा आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा को दो भागों में बांटा गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती 2026 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया कल यानी 15 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

डीएसएसएसबी ने कुल 1979 रिक्तियों की घोषणा की है, जिनमें जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, टीजीटी कंप्यूटर साइंस, स्पेशल एजुकेटर, डोमेस्टिक साइंस टीचर, आईटी असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल ओवरसियर, लिफ्ट ऑपरेटर और कई अन्य पद शामिल हैं।

DSSSB Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

डीएसएसएसबी भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों (PwBD) और पूर्व-सैनिक श्रेणियों के आवेदकों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान आवेदन प्रक्रिया के दौरान ही ऑनलाइन करना होगा। भुगतान के लिए कोई ऑफलाइन तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।

DSSSB Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
रिक्तियों की संख्या
टीजीटी कंप्यूटर साइंस (TGT Computer Science)
675
घरेलू विज्ञान शिक्षक (Domestic Science Teacher)
129
टीजीटी विशेष शिक्षा (TGT Special Education)
163
विशेष शिक्षक प्राथमिक (Special Educator Primary)
450
कुल रिक्तियां
1417

Also read MPPSC Sports Officer 2024 Interview: एमपी स्पोर्ट्स ऑफिसर इंटरव्यू शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड 23 जुलाई को

DSSSB Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

डीएसएसएसबी द्वारा आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा को दो भागों में बांटा गया है, जिसमें भाग 'अ' सभी उम्मीदवारों के लिए समान है, जबकि भाग 'ब' में चुने गए विषयों से संबंधित प्रश्न शामिल हैं। प्रत्येक भाग में 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में 0.25 (एक चौथाई) अंकों की नेगेटिव मार्किंग प्रणाली लागू है। भाषा संबंधी प्रश्नों को छोड़कर, परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) होंगे।

DSSSB Recruitment 2026: क्वालीफाइंग मार्क्स

  1. सामान्य/ईडब्ल्यूएस - 40%
  2. ओबीसी (दिल्ली) - 35%
  3. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी - 30%
  4. पूर्व सैनिक - संबंधित श्रेणी में 5% की छूट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications