Trusted Source Image

MPPSC Sports Officer 2024 Interview: एमपी स्पोर्ट्स ऑफिसर इंटरव्यू के लिए नई तिथि जारी, कॉल लेटर 23 जुलाई को

Abhay Pratap Singh | July 13, 2026 | 05:45 PM IST | 2 mins read

एमपीपीएससी खेल अधिकारी इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।

एमपीपीएससी स्पोर्ट्स ऑफिसर 2024 परीक्षा के माध्यम से कुल 187 पद भरे जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपीपीएससी स्पोर्ट्स ऑफिसर 2024 परीक्षा के माध्यम से कुल 187 पद भरे जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 13 जुलाई को क्रीडा अधिकारी (Sports Officer) 2024 भर्ती के माध्यम से रिक्त पदों पर चयन के लिए साक्षात्कार की नई तिथि जारी कर दी है। नवीनतम सूचना के अनुसार, एमपीपीएससी स्पोर्ट्स ऑफिसर इंटरव्यू का आयोजन अब 30 जुलाई, 2026 को किया जाएगा।

साक्षात्कार कार्यक्रम में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र 23 जुलाई, 2026 से डाउनलोड के लिए ऑनलाइन माध्यम में उपलब्ध करा दिया जाएगा। कैंडिडेट को अपना एमपी स्पोर्ट्स ऑफिसर इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।

आयोग ने कहा कि, एमपीपीएससी खेल अधिकारी 2024 इंटरव्यू के लिए योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार दिवस को सुबह 10:00 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा। सभी आवेदक को इंटरव्यू लेटर में परीक्षा दिवस संबंधी निर्देशों की जांच करने एवं उनका पालन करने की भी सलाह दी गई है।

Also readMP Police Constable Band Admit Card 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड स्किल टेस्ट के लिए जारी

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “खेल अधिकारी पद के साक्षात्कार आयोग कार्यालय में संशोधित तिथि 30 जुलाई, 2026 को आयोजित किया जाएगा। योग्य आवेदक एमपी स्पोर्ट्स ऑफिसर इंटरव्यू लेटर www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर 23 जुलाई से डाउनलोड कर सकते हैं।”

इससे पहले, एमपी खेल अधिकारी भर्ती 2024 के लिए साक्षात्कार 22 जुलाई को निर्धारित था और प्रवेश पत्र 15 जुलाई को जारी किया जाना था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 187 पद भरे जाएंगे, जिसमें सामान्य के 53, एससी के 26, एसटी के 23, ओबीसी के 62 और ईडब्ल्यूएस के 23 पद शामिल हैं।

MP Sports Officer Interview Letter 2026: डाउनलोड चरण

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपी खेल अधिकारी इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘इंटरव्यू कॉल लेटर’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, भर्ती से संबंधित लिंक पर जाएं और क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • एमपी स्पोर्ट्स ऑफिसर कॉल लेटर 2026 जांचें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications