DSSSB PGT Vacancy 2025: डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया, फीस
Santosh Kumar | January 16, 2025 | 02:46 PM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 432 रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवार पीजीटी भर्ती 2025 के लिए 16 फरवरी तक पंजीकरण कर सकते हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने आज यानी 16 जनवरी से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के जरिए डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। डीएसएसएसबी ने हिंदी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और अन्य विषयों के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।
बोर्ड जल्द ही परीक्षा की तारीख की घोषणा कर सकता है। डीएसएसएसबी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 432 रिक्तियों को भरेगा। उम्मीदवार 16 फरवरी तक पीजीटी भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती 2025 के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
DSSSB PGT Vacancy 2025: पात्रता, आयु सीमा
डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास प्रशिक्षण/शिक्षा में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।
साथ ही उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। पीजीटी भर्ती 2025 के लिए चयन आवश्यकतानुसार एक या दो स्तरीय परीक्षा और स्किल टेस्ट के माध्यम से होगा।
DSSSB PGT Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
जो उम्मीदवार डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं। वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- नए यूजर हैं तो 'Click for New Registration' पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करके पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें, शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
बोर्ड ने 30 दिसंबर 2024 को डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पोर्टल पर डीएसएसएसबी द्वारा जारी नोटिस की जांच कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार