DSSSB Recruitment 2024: डीएसएसएसबी पीजीटी समेत अन्य पदों पर 19 मार्च से आवेदन शुरू, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | March 18, 2024 | 10:14 PM IST | 2 mins read
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) 19 मार्च से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर, स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।
डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के तहत योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालाँकि, महिलाओं/ पूर्व सैनिकों/ एससी/ एसटी और ओबीसी वर्ग से शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक) के आवेदकों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा केवल बेंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवारों को ही पीडब्ल्यूबीडी माना जाएगा।
उम्मीदवारों के लिए डीएसएसएसबी भर्ती 2024 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा। जनरल और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट के लिए योग्यता अंक 40 प्रतिशत निर्धारित की गई है, इसके अलावा ओबीसी (दिल्ली) के लिए 35 प्रतिशत, एससी/ एसटी और पीडब्ल्यूबीडी के लिए योग्यता अंक 30% है।
डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। बोर्ड द्वारा रिटन एग्जाम के अंकों के माध्यम से एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। वहीं, डीएसएसबी भर्ती अभियान 2024 के तहत कुछ रिक्तियों के लिए साक्षात्कार और टाइपिंग टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।
आधिकारिक सूचना में बताया गया कि यदि कोई उम्मीदवार सफलतापूर्वक अपना आवेदन जमा करता है, तो इसे केवल 'प्रोविजनल' आधार पर माना जाएगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में सही मेल आईडी और मोबाइल नंबर भरना होगा। आवेदन फॉर्म एक बार जमा करने के बाद श्रेणी परिवर्तन सहित ऑनलाइन आवेदन पत्र के किसी भी विवरण में सुधार नहीं किया जा सकेगा।
अगली खबर
]UPPSC Recruitment 2024: यूपीपीएससी सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा 2024 के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी करेगा
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) ने वर्ष 2020 में पहली बार कृषि सेवा भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले पीसीएस के माध्यम से कृषि सेवा के तहत रिक्त पद भरे जाते थे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी