DSSSB HC Recruitment 2025: दिल्ली हाईकोर्ट अटेंडेंट भर्ती का कल आखिरी दिन, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | September 23, 2025 | 03:21 PM IST | 1 min read
डीएसएसएसबी दिल्ली उच्च न्यायालय परिचारक रिक्ति 2025 में सुरक्षा परिचारक, कोर्ट परिचारक और कक्ष परिचारक सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 334 पद उपलब्ध हैं। ये रिक्तियां 10वीं पास या आईटीआई योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए हैं।
नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में सिक्योरिटी अटेंडेंट, कोर्ट अटेंडेंट और रूम अटेंडेंट के 334 पदों पर आवेदन करने का कल 24 सितंबर आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डीएसएसएसबी कोर्ट अटेंडेंट पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में सरकारी नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।
DSSSB Delhi High Court Attendant 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। ऑफलाइन मोड का विकल्प चुनने वालों के लिए ई-चालान सुविधा भी उपलब्ध होगी।
Dsssb high court recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, DSSSB दिल्ली उच्च न्यायालय परिचारक भर्ती 2025 पर क्लिक करें।
- अब 'आवेदन करें' पर क्लिक करें और विवरण भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म को सेव करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
Dsssb high court recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
|
पद का नाम
|
रिक्तियां
|
|---|---|
|
डीएसएसएसबी कोर्ट अटेंडेंट
|
22
|
|
डीएसएसएसबी कोर्ट अटेंडेंट
|
01
|
|
डीएसएसएसबी रूम अटेंडेंट
|
13
|
|
डीएसएसएसबी सिक्योरिटी अटेंडेंट
|
03
|
|
कुल
|
334
|
Dsssb high court recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
डीएसएसएसबी दिल्ली उच्च न्यायालय परिचारक भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा होगी, जो वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना जाएगा। अंतिम चयन दोनों चरणों में ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार