DSSSB Answer Key 2026: डीएसएसएसबी की विभिन्न पदों की परीक्षाओं की आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन डेट जानें

Santosh Kumar | November 5, 2026 | 01:19 PM IST | 1 min read

डीएसएसएसबी के अनुसार, आंसर की चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं, और पोस्ट कोड के आधार पर अलग-अलग तारीखों पर आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर ड्राफ्ट आंसर की देख सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने विभिन्न पदों के लिए आयोजित ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित परीक्षाओं की ड्राफ्ट आंसर की जारी की हैं। बोर्ड ने 21 पोस्ट कोड के लिए आंसर-की और आपत्तियां दर्ज करने का शेड्यूल सार्वजनिक किया  है। ये परीक्षाएं जुलाई और अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर ड्राफ्ट आंसर की देख सकते हैं।

डीएसएसएसबी के अनुसार, आंसर की चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं, और पोस्ट कोड के आधार पर अलग-अलग तारीखों पर आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। उम्मीदवार पोस्ट कोड से संबंधित तारीखों को देख सकते हैं-

पोस्ट कोड

आपत्ति दर्ज करने की शुरुआत की तारीख

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख

40/26

6 नवंबर

10 नवंबर

15/26

6 नवंबर

10 नवंबर

39/26

6 नवंबर

10 नवंबर

19/26

6 नवंबर

10 नवंबर

42/26

10 नवंबर

14 नवंबर

34/26

22 नवंबर

26 नवंबर

31/26

10 नवंबर

14 नवंबर

21/26

16 नवंबर

20 नवंबर

26/26

16 नवंबर

20 नवंबर

23/26

16 नवंबर

20 नवंबर

16/26

16 नवंबर

20 नवंबर

27/26

24 नवंबर

28 नवंबर

28/26

28 नवंबर

2 दिसंबर

30/26

28 नवंबर

2 दिसंबर

29/26

28 नवंबर

2 दिसंबर

22/26

28 नवंबर

2 दिसंबर

25/26

28 नवंबर

2 दिसंबर

24/26

28 नवंबर

2 दिसंबर

41/26

8 दिसंबर

12 दिसंबर

71/25

8 दिसंबर

12 दिसंबर

72/25

8 दिसंबर

12 दिसंबर

उम्मीदवार पोर्टल पर दिए गए लिंक के माध्यम से आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। यह लिंक निर्धारित समय-सारणी के अनुसार उपलब्ध रहेगा। आपत्तियां दर्ज करने में सहायता के लिए, उसी लिंक पर एक 'हेल्प फाइल' भी उपलब्ध कराई जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]