DRDO Internship 2025: डीआरडीओ में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स, पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए इंटर्नशिप का मौका
Saurabh Pandey | February 19, 2025 | 06:20 PM IST | 1 min read
डीआरडीओ इंटर्नशिप के तहत में इच्छुक उम्मीदवारों को डीआरडीओ से संबंधित क्षेत्रों में इंटर्नशिप प्रशिक्षण दिया जाता है। उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस प्रदान करते हुए चल रही परियोजनाओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया जा सकता है।
नई दिल्ली : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) में साइंस से लेकर इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले ग्रेजुएट्स और पोस्टग्रेजुएट्स छात्रों के पास विभिन्न इंटर्नशिप के अवसर हैं। जो छात्र इनमें रुचि रखते हैं, वे अपने संबंधित संस्थानों या कॉलेजों के माध्यम से संबंधित प्रयोगशालाओं या प्रतिष्ठानों के साथ आवेदन कर सकते हैं जो उनके शैक्षणिक विषयों के अनुरूप हैं।
DRDO Internship 2025: इंटर्नशिप अवधि
डीआरडीओ इंटर्नशिप में पाठ्यक्रम के प्रकार के आधार पर प्रशिक्षण की अवधि आम तौर पर 4 सप्ताह से 6 महीने तक होती है। हालांकि, यह लैब निदेशक के फैसले पर निर्भर होगा।
DRDO Internship 2025: पात्रता मानदंड
- डीआरडीओ इंटर्नशिप के लिए केवल वे उम्मीदवार ही पात्र हैं, जिनकी आयु 19 से 28 वर्ष के बीच है।
- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से संबंधित पाठ्यक्रम में डिग्री होनी चाहिए।
- कुछ उच्च तकनीक अनुसंधान अवसरों के लिए, छात्रों को उनके पाठ्यक्रम के दौरान प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
DRDO Internship 2025: की-फीचर्स
डीआरडीओ इंटर्नशिप के तहत में इच्छुक उम्मीदवारों को डीआरडीओ से संबंधित क्षेत्रों में इंटर्नशिप प्रशिक्षण दिया जाता है। उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस प्रदान करते हुए चल रही परियोजनाओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया जा सकता है।
Also read PSTET Result 2025: पीएसटीईटी रिजल्ट pstet.pseb.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
DRDO Internship 2025: इंटर्नशिप सैलरी
ये प्रयोगशालाएं इंजीनियरिंग, विज्ञान और संबंधित क्षेत्रों में डिग्री हासिल करने वाले छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करती हैं। इंटर्नशिप के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रति माह 8,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच भुगतान किया जाएगा।
DRDO Internship 2025: इंटर्नशिप के बारे में...
डीआरडीओ पूरे भारत में 50 से अधिक प्रयोगशालाओं और प्रतिष्ठानों का संचालन करता है, जिनमें से प्रत्येक रक्षा अनुसंधान और विकास के विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखता है। ये प्रयोगशालाएं इंजीनियरिंग, विज्ञान और संबंधित क्षेत्रों में डिग्री हासिल करने वाले छात्रों के लिए इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करती हैं।
अगली खबर
]Railway RRB NTPC Exam Date: आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट पर क्या है लेटेस्ट अपडेट, जानें एडमिट कार्ड डिटेल्स
भर्ती बोर्ड रेलवे आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट के साथ परीक्षा एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप रिलीज की तारीख भी साझा करेगा। जो अभ्यर्थी परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं, वे आधिकारिक घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर इसे देख सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल