Delhi Annual School Calendar 2024: स्कूल शिक्षा निदेशालय दिल्ली ने कक्षा 12वीं तक का वार्षिक कैलेंडर किया जारी
Abhay Pratap Singh | March 12, 2024 | 05:57 PM IST | 2 mins read
नर्सरी, केजी और कक्षा 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च को बंद कर दी जाएगी। दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2024 के तहत प्रवेश प्रक्रिया 23 मार्च से 1 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: स्कूल शिक्षा निदेशालय दिल्ली ने नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी शासकीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए वार्षिक स्कूल कैलेंडर जारी किया है। दिल्ली शिक्षा विभाग द्वारा 1 फरवरी को सभी शिक्षा उपनिदेशकों और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के साथ प्रवेश प्रक्रिया पर चर्चा के बाद दिल्ली स्कूल वार्षिक कैलेंडर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए तैयार किया गया है।
जारी शेड्यूल के अनुसार गर्मी की छुट्टियां 11 मई से 30 जून 2024 तक, शरद ऋतु की छुट्टियां 9 से 11 अक्टूबर 2024 तक और शीतकालीन छुट्टियां 1 से 15 जनवरी 2025 तक शुरू होंगी। वहीं, 28 से 30 जून 2024 तक शिक्षकों के लिए कार्य दिवस होंगे। दिल्ली स्कूल शिक्षा निदेशालय ने बताया कि अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2025 से शुरू होगा।
दिल्ली नर्सरी प्रवेश कार्यक्रम 2024:
नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में प्रवेश 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च को बंद कर दी जाएगी। कक्षाओं में प्रवेश के लिए ड्रा का आयोजन 21 मार्च को होगा। इसके अलावा परिणाम और प्रतीक्षा सूची 22 मार्च को जारी की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया 23 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होगी। वहीं, 22 अप्रैल से 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
दिल्ली कक्षा 6 से 9 प्रवेश कार्यक्रम 2024:
दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 6 से 9 तक में दाखिला के लिए 'योजना प्रवेश' (plan admission) का आयोजन 1 अप्रैल से 10 मई तक किया जाएगा, जबकि 'गैर-योजना प्रवेश' (non-plan admission) तीन चरणों में आयोजित होगा। वहीं, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी तीन चरणों में होगी। स्कूलों के प्रमुखों को कक्षा 9 में प्रवेश के लिए 20 से 26 जुलाई के बीच प्राप्त आवेदनों को दस्तावेज सत्यापन के बाद 27 जुलाई से पहले संबंधित डीडीई (जोन) में भेजने के निर्देश दिए गए। आरटीई अधिनियम के तहत कक्षा 6 से 8 तक प्रवेश एचओएस स्तर पर पूरे वर्ष जारी रहेगा। कक्षा 6 से 9 तक गैर-योजना प्रवेश कार्यक्रम नीचे देख सकते हैं।
| आयोजन | चक्र-1 | चक्र-2 | चक्र-3 |
|---|---|---|---|
|
ऑनलाइन पंजीकरण |
1 से 8 अप्रैल |
1 से 20 मई |
1 से 20 जुलाई |
|
पंजीकृत आवेदकों को विद्यालय का आवंटन |
22 अप्रैल |
10 जून |
1 अगस्त |
|
आवंटित स्कूलों में प्रवेश के लिए दस्तावेज जमा करने की तिथि |
23 से 30 अप्रैल |
11 से 25 जून |
2 से 9 अगस्त |
दिल्ली कक्षा 10 से 12 प्रवेश कार्यक्रम 2024:
शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं से 12वीं के लिए गैर-योजना प्रवेश कार्यक्रम देख सकते हैं। कक्षा 11 में प्रवेश कक्षा 10 के परिणाम 2023-24 की घोषणा के बाद शुरू होगा।
| आयोजन |
तिथि
|
|---|---|
|
आवेदन पत्र जारी होने की तिथि |
18 अप्रैल |
|
आवेदन पत्र की अंतिम तिथि |
29 अप्रैल |
|
प्रवेश पत्र |
6 मई |
|
सामान्य प्रवेश परीक्षा |
9 मई सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
|
सामान्य प्रवेश परीक्षा परिणाम |
14 मई |
|
संबंधित एचओएस द्वारा डीडीई (जिला) को फाइल जमा करने की अंतिम तिथि |
21 मई |
अगली खबर
]CBSE Recruitment 2024: सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी के तहत रिक्त 118 पदों पर भर्ती के लिए आज से करें आवेदन
सीबीएसई असिस्टेंट सेक्रेटरी, जूनियर अकाउंटेंट व जूनियर इंजीनियर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर करेगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी