Trusted Source Image

एमबीबीएस इंटर्न का मासिक मानदेय कम से कम 30,000 रुपये करें, दिग्विजय सिंह का मध्य प्रदेश सरकार से आग्रह

Press Trust of India | July 23, 2026 | 07:33 AM IST | 1 min read

दिग्विजय सिंह ने पत्र में कहा कि एमपी में अन्य राज्यों की तुलना में बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा वार्षिक ट्यूशन फीस लगभग एक लाख रुपये है, जबकि इंटर्न को केवल 14,337 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है।

पूर्व सीएम ने वर्तमान मुख्यमंत्री से मासिक मानदेय बढ़ाकर कम से कम ₹30,000 करने पर विचार करने का आग्रह किया। (इमेज-एक्स/@MrDemocratic_)
पूर्व सीएम ने वर्तमान मुख्यमंत्री से मासिक मानदेय बढ़ाकर कम से कम ₹30,000 करने पर विचार करने का आग्रह किया। (इमेज-एक्स/@MrDemocratic_)

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर राज्य में एमबीबीएस इंटर्न को दिए जाने वाले मासिक मानदेय को मौजूदा 14,337 रुपये से बढ़ाकर कम से कम 30,000 रुपये करने का आग्रह किया है। सिंह से बुधवार को राज्य के एमबीबीएस इंटर्न के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

पूर्व मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि राज्य के सरकारी और निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में कुल 3,655 एमबीबीएस इंटर्न हैं, जिनमें से 2,055 राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में अध्ययनरत हैं।

MBBS Intern Salary: अन्य राज्यों की तुलना में एमपी में कम मानदेय

दिग्विजय सिंह ने पत्र में कहा कि एमपी में अन्य राज्यों की तुलना में बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा वार्षिक ट्यूशन फीस लगभग एक लाख रुपये है, जबकि इंटर्न को केवल 14,337 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसके विपरीत तमिलनाडु, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में अपेक्षाकृत कम शुल्क होने के बावजूद इंटर्न को इससे कहीं अधिक मानदेय दिया जाता है।

Also readPaper Leak Row: 10 साल में 152 पेपर लीक; राहुल ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं, पीएम छात्रों से मांगें माफी

मासिक मानदेय ₹30,000 करने की मांग

कांग्रेस नेता ने उपलब्ध आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि एमबीबीएस की फीस के मामले में मध्यप्रदेश देश में पांचवें स्थान पर है, जबकि इंटर्न को दिए जाने वाले मानदेय के मामले में राज्य का स्थान लगभग 25वां है।

पत्र में दिग्विजय सिंह ने कहा, "यह स्थिति मेडिकल शिक्षा और छात्रों के प्रति राज्य सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाती है।" उन्होंने सीएम से मासिक मानदेय बढ़ाकर कम से कम ₹30,000 करने पर विचार करने का आग्रह किया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications