SMC Guidelines: शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रधान ने जारी किए स्कूल प्रबंधन समिति के नए निर्देश
Abhay Pratap Singh | May 7, 2026 | 05:40 PM IST | 2 mins read
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति दिशानिर्देश 2026 सामुदायिक भागीदारी और विद्यालय प्रशासन को मजबूत करेंगे।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विज्ञान भवन (नई दिल्ली) में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के नए दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसएमसी गाइडलाइंस 2026 राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के विजन को देशभर के लगभग 15,00,000 विद्यालयों में लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
प्रधान ने कहा कि इन दिशा-निर्देशों में एसएमसी को विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा गया है। आगे बताया कि एसएमसी गाइडलाइंस का उद्देश्य स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को शैक्षिक परिणामों में सुधार की एक स्थायी संस्कृति और जन-आंदोलन के रूप में विकसित करना है।
विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्योंं का चयन मानदंड -
1) एसएमसी के कुल सदस्यों की संख्या में कम से कम 75% सदस्य बच्चों के अभिभावक या संरक्षक होने चाहिए।
2) शेष 25% सदस्य निम्नलिखित श्रेणियों से चुने जाएंगे:
- एक-तिहाई (1/3) सदस्य स्थानीय प्राधिकरण के निर्वाचित प्रतिनिधियों में से होंगे, जिन्हें स्थानीय प्राधिकरण द्वारा नामित किया जाएगा।
- एक-तिहाई (1/3) सदस्य विद्यालय के शिक्षकों में से चुने जाएंगे, जिनका चयन विद्यालय के शिक्षक करेंगे।
- शेष एक-तिहाई (1/3) सदस्य स्थानीय शिक्षाविदों, विषय विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, वरिष्ठ एवं पूर्व विद्यार्थियों तथा समुदाय के अग्रणी कार्यकर्ताओं (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं सहायक नर्स मिडवाइफ) में से चुने जाएंगे, जो विद्यालय से जुड़े हों।
School Management Committee Guidelines: सदस्यों की संख्या
समिति के सदस्योंं की संंख्या बच्चोंं के नामांकन के आधाार पर निर्धारित की जाएगी, जिसकी जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| नामांकन सीमा |
सदस्यों की अनुमानित संख्या |
|---|---|
|
अधिकतम 100 विद्यार्थी |
12–15 सदस्य |
|
100–500 विद्यार्थी |
15–20 सदस्य |
|
500 से अधिक विद्यार्थी |
20–25 सदस्य |
स्कूल प्रबंधन समिति दिशानिर्देश 2026 -
स्कूल प्रबंधन समिति दिशा-निर्देश 2026 लॉन्च कार्यक्रम में दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद; छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव; स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) के सचिव संजय कुमार; पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अशोक कुमार मीणा तथा डीओएसईएल की अतिरिक्त सचिव अर्चना एस. अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
स्कूल मैनेजमेंट कमेटी न्यू गाइडलाइंस 2026 पीडीएफ स्कूल शिक्षा एवं साक्षारता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dsel.education.gov.in पर उपलब्ध है।
इसके अलावा, वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में हरियाणा के स्कूल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा; महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा एवं मराठी भाषा मंत्री दादाजी भुसे; मिजोरम के स्कूली शिक्षा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. वनलालथलाना; त्रिपुरा सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री किशोर बर्मन; उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत तथा नागालैंड के उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन इम्ना आलोंग सहित कई राज्यों के शिक्षा मंत्रियों ने भाग लिया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच