Trusted Source Image

AIIMS NORCET 10 Mains Result 2026: एम्स नॉरसेट 10 रिजल्ट, कटऑफ aiimsexams.ac.in पर जारी, 13,963 उम्मीदवार सफल

Santosh Kumar | May 12, 2026 | 06:12 PM IST | 1 min read

एम्स नॉरसेट 10 मेंस रिजल्ट प्रोविजनल है और उम्मीदवार की पात्रता के सत्यापन तथा विज्ञापन में निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने के अधीन है।

एम्स नॉरसेट 10 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी किए गए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एम्स नॉरसेट 10 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी किए गए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने नॉरसेट-10 मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एम्स नॉरसेट 10 रिजल्ट और कट-ऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी किए गए हैं। इस बार, मुख्य परीक्षा में कुल 13,963 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। संस्थान की ओर से एम्स नॉरसेट 10 स्टेज 2 रिजल्ट व कटऑफ के साथ श्रेणीवार आंकड़े भी जारी किए गए हैं।

एम्स नॉरसेट 10 मेंस रिजल्ट प्रोविजनल है और उम्मीदवार की पात्रता के सत्यापन तथा विज्ञापन में निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने के अधीन है। सभी क्वालिफ़ाई उम्मीदवारों में से अंतिम चयन ऑनलाइन आवंटन द्वारा किया जाएगा।

AIIMS NORCET 10 Mains Result 2026: सफल उम्मीदवारों का श्रेणीवार विवरण

एम्स नॉरसेट 10 रैंक के आधार पर सीट आवंटन के लिए संबंधित संस्थान में आवेदन आमंत्रित करने की विस्तृत प्रक्रिया और अद्यतन सीट स्थिति आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in के माध्यम से सूचित की जाएगी।

आवंटन के लिए अंतिम सीट स्थिति और विस्तृत प्रक्रिया 20 मई को प्रकाशित की जाएगी और विकल्पों को ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया 25 मई से 2 जून (शाम 5 बजे तक) तक चलेगी। सफल उम्मीदवारों का श्रेणीवार विवरण तालिका में हैं-

श्रेणी

पुरुष

पुरुष पीडब्ल्यूबीडी

महिला

महिला पीडब्ल्यूबीडी

कुल

जनरल

401

09

1479

16

1905

ईडब्ल्यूएस

591

शून्य

1274

03

1868

अन्य पिछड़ा वर्ग

2015

09

4186

26

6236

अनुसूचित जाति

860

05

1925

12

2802

अनुसूचित जनजाति

238

03

909

02

1152

कुल

4105

26

9773

59

13963

Also readNEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक माफिया के आगे कमजोर पड़ा सिस्टम, ‘अनियमितता’ के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन

AIIMS NORCET 10 Mains Cutoff 2026: एम्स नॉरसेट 10 स्टेज-2 कटऑफ

एम्स नॉरसेट 10 स्टेज-2 कटऑफ परसेंटाइल नीचे तालिका में दिया गया है-

वर्ग

कट-ऑफ प्रतिशत

यूआर/ईडब्ल्यूएस

50.000%

अन्य पिछड़ा वर्ग

45.000%

एससी/एसटी

40.000%

यूआर-पीडब्ल्यूबीडी

45.625%

ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूबीडी

51.667%

ओबीसी-पीडब्ल्यूबीडी

41.042%

एससी-पीडब्ल्यूबीडी

35.833%

एसटी-पीडब्ल्यूबीडी

35.000%

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications