DFCCIL Recruitment 2025: डीएफसीसीआईएल में 642 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू; वेतन 1,60,000 रुपये तक
Abhay Pratap Singh | January 21, 2025 | 12:04 PM IST | 2 mins read
डीएफसीसीआईएल भर्ती 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी से 16 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने जूनियर मैनेजर और एग्जिक्यूटिव सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार DFCCIL की आधिकारिक वेबसाइट dfccil.com पर जाकर डीएफसीसीआईएल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 642 पदों को भरेगा। जिसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 464 पद, जूनियर मैनेजर फाइनेंस के 3 पद, एग्जिक्यूटिव (सिविल) के 36 पद और एग्जिक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल) के 64 पद शामिल हैं। इसके अलावा, एग्जिक्यूटिव (सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन के 75 पद भरे जाएंगे।
आवेदन और शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 16 फरवरी है। पंजीकृत उम्मीदवारों को 23 से 27 फरवरी तक आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी से शुरू है। चयन के लिए चरण 1 परीक्षा अप्रैल 2025 में, चरण 2 परीक्षा अगस्त 2025 में और पीईटी टेस्ट अक्टूबर / नवंबर 2025 में आयोजित किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता -
एमसीएस के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण और 60% अंकों के साथ 1 वर्ष का अप्रेंटिसशिप/आईटीआई प्रमाणपत्र हो। जूनियर मैनेजर के लिए कैंडिडेट के पास सीए/सीएमए प्रमाण पत्र होना चाहिए। अन्य पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों में डिप्लोमा होना चाहिए।
Also read BHEL Recruitment 2025: बीएचईएल ट्रेनी भर्ती नोटिफिकेशन bhel.com पर जारी, 1 फरवरी से शुरू होगा आवेदन
आयु सीमा -
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। जूनियर मैनेजर और एग्जिक्यूटिव पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष तथा मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया -
एमटीएस पद के लिए चयन प्रक्रिया में दो कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) शामिल हैं, इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा होगी। जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव पदों के लिए चयन प्रक्रिया में दो कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी 1 और सीबीटी 2), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल है।
वेतन -
जूनियर मैनेजर के पद पर चयनित कैंडिडेट को 50,000-1,60,000 रुपए (ई2 लेवल, आईडीए पे स्केल) का वेतन मिलेगा। कार्यकारी अधिकारियों को 30,000-1,20,000 रुपए (ई0 लेवल, आईडीए पे स्केल) का वेतन दिया जाएगा। मल्टी-टास्किंग स्टाफ पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 16,000-45,000 रुपये (एन-1 लेवल, आईडीए पे स्केल) का वेतन दिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया -
उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1258/91218/Index.html पर जाएं और पंजीकरण करें। जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और फॉर्म भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और कैटेगरी के अनुसार शुल्क जमा करें। भरे गए फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल