DU: दिल्ली विश्वविद्यालय उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों को आवेदन की अनुमति देगा
Press Trust of India | November 21, 2024 | 04:48 PM IST | 1 min read
यह विकल्प अगले शैक्षणिक वर्ष में एलएलबी छात्रों के लिए शुरू होने की उम्मीद है और बाद में इसे प्रबंधन और चिकित्सा के साथ-साथ अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए भी लागू किया जाएगा।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) अपने विधि छात्रों (Law Students) को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी गई है। यह सुविधा छात्रों के लिए पहले उपलब्ध नहीं थी।
यह विकल्प अगले शैक्षणिक वर्ष में एलएलबी छात्रों के लिए शुरू होने की उम्मीद है और बाद में इसे प्रबंधन और चिकित्सा के साथ-साथ अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए भी लागू किया जाएगा। डीयू में अधिकतर अन्य स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पुनर्मूल्यांकन पहले से ही उपलब्ध है।
डीयू के एक अधिकारी ने कहा, “इस बदलाव से यह सुनिश्चित होगा कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों के पास भी पुनर्मूल्यांकन का विकल्प होगा, यदि उन्हें लगता है कि उनके उत्तरों का उचित मूल्यांकन नहीं किया गया है।”
Also read DUSU Election Counting: डीयू छात्र संघ चुनाव के वोटों की गिनती 25 नवंबर को होगी
दिल्ली यूनिवर्सिटी का विधि संकाय (जिसमें 10,000 से अधिक छात्र हैं) सबसे पहले लाभान्वित होगा। अधिकारियों का मानना है कि इस निर्णय से न केवल छात्रों को लाभ होगा, बल्कि मूल्यांकन प्रक्रिया में अधिक जवाबदेही को भी बढ़ावा मिलेगा।
अधिकारी ने आगे कहा कि, “दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा उठाए गए इस कदम से सभी विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने में मदद मिलेगी और यह भी सुनिश्चित होगा कि शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करते समय अधिक सावधानी बरतें।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल