DU: डीयू के लॉ छात्र भी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए कर सकेंगे आवेदन
Press Trust of India | November 22, 2024 | 09:45 AM IST | 1 min read
डीयू की तरफ से कहा गया है कि इस कदम से सभी छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने में मदद मिलेगी और यह भी सुनिश्चित होगा कि शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करते समय अधिक सावधान रहें।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) लॉ के छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा। यह सुविधा पहले उनके लिए उपलब्ध नहीं थी। यह विकल्प अगले शैक्षणिक वर्ष में एलएलबी छात्रों के लिए शुरू होने की उम्मीद है और बाद में मेडिकल और मैनेजमेंट के साथ-साथ अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए भी इसका विस्तार किया जाएगा।
डीयू में अधिकांश अन्य स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पुनर्मूल्यांकन की सुविधा पहले से ही उपलब्ध है। डीयू में विधि संकाय, जिसमें 10,000 से अधिक छात्र शामिल हैं, जिन्हें इस सुविधा का लाभ सबसे पहले होगा।
वर्तमान में, डीयू पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति पेपर 1,000 रुपये और रीचेकिंग के लिए प्रति पेपर 750 रुपये शुल्क लेता है, जिसमें उत्तरों का पुनर्मूल्यांकन किए बिना अंकों की पुनर्गणना शामिल है।
Also read CAT 2024: आईआईएम कैट परीक्षा में कुछ दिन शेष, जानें सिलेबस, परीक्षा पैटर्न-तिथि, मार्किंग स्कीम https://hindinews.careers360.com/cat-exam-2024-syllabus-previous-year-question-paper-exam-dates-pattern-shift-timings-admit-card
डीयू की तरफ से कहा गया है कि इस कदम से सभी छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने में मदद मिलेगी और यह भी सुनिश्चित होगा कि शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करते समय अधिक सावधान रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा