Delhi Air Pollution: डीओई ने कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए हाइब्रिड कक्षाएं संचालित करने का दिया निर्देश
Press Trust of India | January 16, 2025 | 09:29 AM IST | 2 mins read
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर के प्राधिकारियों को निर्देश दिया कि वे चरण 3 और 4 के तहत सभी कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू करें।
नई दिल्ली: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने बुधवार (15 जनवरी) को सभी स्कूलों को कक्षा 9 और कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘हाइब्रिड’ कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया। वायु गुणवत्ता में तेज गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना (GRAP) के चौथे चरण के तहत प्रतिबंध लागू किए गए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान ने पूर्वानुमान जताया है कि एक्यूआई जल्द ही 400 के पार जा सकता है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर के प्राधिकारियों को निर्देश दिया कि वे चरण 3 और 4 के तहत सभी कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू करें।
शिक्षा निदेशालय ने एक परिपत्र में कहा, “शिक्षा निदेशालय, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी), दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली छावनी बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया जाता है कि वे कक्षा 9 और 11 तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड कक्षाएं संचालित करें। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगली सूचना तक प्रभावी रहेगा।”
Also read UP Schools Closed 2025: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 8वीं तक स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां बढ़ीं
चरण 4 के प्रतिबंधों में सभी निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध, दिल्ली में गैर-जरूरी प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों का प्रवेश और कक्षा 10 और 12 को छोड़कर स्कूल की कक्षाओं को अनिवार्य रूप से हाइब्रिड मोड में स्थानांतरित करना शामिल है। जानकारी के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक मंगलवार को 275 से बढ़कर बुधवार शाम 6 बजे 396 हो गया।
गैर-आवश्यक डीजल ट्रकों को दिल्ली में प्रवेश करने पर प्रतिबंध है, जबकि चरण 4 के तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, दिल्ली में पंजीकृत बीएस-IV और पुराने डीजल से चलने वाले भारी माल वाहनों पर प्रतिबंध है।
सर्दियों के दौरान, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में जीआरएपी के तहत प्रतिबंध लागू होते हैं। जो वायु गुणवत्ता को चार चरणों में वर्गीकृत करता है, जिनमें चरण 1 (खराब, एक्यूआई 201-300), चरण 2 (बहुत खराब एक्यूआई 301-400), चरण 3 (गंभीर, एक्यूआई 401-450) और चरण 4 (गंभीर प्लस, एक्यूआई 450 से ऊपर) को शामिल किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल