Delhi School Fee Hike: फीस वृद्धि की शिकायतों पर 600 स्कूलों का निरीक्षण, 10 से अधिक को कारण बताओ नोटिस
Press Trust of India | April 17, 2025 | 08:27 AM IST | 1 min read
डीओई ने कहा कि गंभीर मामलों में मान्यता रद्द करने और स्कूल प्रबंधन को अपने नियंत्रण में लेने जैसी कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की सरकार ने बुधवार (16 अप्रैल) को दिल्ली के 600 निजी स्कूलों का निरीक्षण किया और मनमाने ढंग से फीस वृद्धि की कई शिकायतों के बाद 10 से अधिक स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। एक बयान के अनुसार, दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने मनमाने ढंग से और फीस वृद्धि की शिकायतों के बाद निजी स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए जिला स्तरीय समितियों का गठन किया है।
संबंधित उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) की अध्यक्षता वाली इन समितियों में शिक्षा उपनिदेशक, लेखा अधिकारी और सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य शामिल हैं। टीम को निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।
इन टीमों को खास तौर पर उन निजी स्कूलों का निरीक्षण करने को कहा गया है जिनके खिलाफ शिक्षा निदेशालय को शिकायतें मिली हैं। बयान में कहा गया है कि अब तक दिल्ली में 600 से अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया जा चुका है।
शिक्षा निदेशालय ने कहा कि मुनाफाखोरी के लिए मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने के दोषी पाए गए स्कूलों को दिल्ली स्कूल शिक्षा अधिनियम और नियम (डीएसईएआर), 1973 की धारा 24(3) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
इसमें कहा गया है कि ऐसे 10 से अधिक स्कूलों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। डीओई ने कहा कि गंभीर मामलों में मान्यता रद्द करने और स्कूल प्रबंधन को अपने नियंत्रण में लेने जैसी कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल