Delhi School Bomb Threats: दिल्ली के 200 से ज्यादा स्कूलों में बम की अफवाह से दहशत, छात्रों की उपस्थिति घटी
Press Trust of India | May 2, 2024 | 01:21 PM IST | 2 mins read
पुलिस ने गुरुवार को व्हाट्सएप ग्रुपों में स्कूलों में बम को लेकर चल रहे झूठे दावों पर ध्यान दिया और संदेशों को झूठा करार दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे उन ऑडियो संदेशों पर विश्वास न करें।
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के करीब 200 स्कूलों को बम से जुड़े फर्जी ईमेल मिलने के एक दिन बाद आज यानी 2 मई को स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम हो गई है। स्कूल के प्रिंसिपल भी भविष्य में ऐसी आपात स्थितियों के लिए निकासी योजनाओं पर पुनर्विचार कर रहे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि खबर में कोई सच्चाई नहीं है।
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के लगभग 200 स्कूलों को बुधवार (1 मई) सुबह ईमेल के जरिए बम की झूठी धमकी मिली, जिससे अभिभावकों और छात्रों में व्यापक दहशत फैल गई, जिसके कारण अधिकारियों को कक्षाएं निलंबित करनी पड़ीं। पुलिस ने मामले की जांच की जिसके बाद अधिकारियों ने इस बारे में मीडिया से बात की।
पुलिस ने गुरुवार को व्हाट्सएप ग्रुपों में स्कूलों में बम को लेकर चल रहे झूठे दावों पर ध्यान दिया और संदेशों को झूठा करार दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे उन ऑडियो संदेशों पर विश्वास न करें जो व्हाट्सएप ग्रुपों पर दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में बम के खतरे के बारे में झूठे दावे करते हुए सामने आए हैं।
अधिकारियों को जांच में कुछ नहीं मिला
पुलिस अधिकारियों के बयान में कहा गया है, "ये संदेश झूठे हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया आगे सूचित करें कि ये झूठे संदेश हैं।" कई हाई-प्रोफाइल स्कूलों को एक समान धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया कि उनके परिसर में विस्फोटक लगाए गए थे, जिससे बड़े पैमाने पर निकासी और तलाशी शुरू हुई।
नोएडा डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि नोएडा डीपीएस स्कूल को ईमेल मिला है जिसमें बम की धमकी दी गई है। एहतियात के तौर पर हमने छात्रों को तुरंत घर भेज दिया है। वहीं सुबह 4.30 बजे पुष्प विहार स्थित एमिटी स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल भेजा गया, जिसमें कहा गया कि स्कूल में बम रखा गया है।
बता दें कि दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल का आईपी एड्रेस देश के बाहर के किसी व्यक्ति का बताया जा रहा था। अब अधिकारियों को तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला, जिसके बाद इस खबर को अफवाह करार दिया गया।
अगली खबर
]CGPSC SSE Main Exam 2023: छत्तीसगढ़ एसएसई मुख्य परीक्षा रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका आज; परीक्षा 24 जून से
जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें जल्द ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहिए। छात्र सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल