Santosh Kumar | December 3, 2025 | 07:51 PM IST | 2 mins read
आईआईएम कैट आंसर की 2025 से कैंडिडेट अपने जवाब चेक कर सकेंगे और अपने एक्सपेक्टेड स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (आईआईएम) कोझिकोड ने कल कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2025 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी करने की घोषणा की। 30 नवंबर को 3 शिफ्ट में हुए एग्जाम की आंसर की पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर उपलब्ध होगी। कैट 2025 आंसर की से कैंडिडेट अपने जवाब चेक कर सकेंगे और अपने एक्सपेक्टेड स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे। आईआईएम कोझिकोड आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी करेगा।
Free CAT 2026 practice: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs 2026 | Top 100 B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Free open mock before the actual exam
आईआईएम कैट 2025 आंसर की स्लॉट-वाइज (स्लॉट 1, 2, और 3) में उपलब्ध होगी, जिसमें वीएआरसी, डीआईएलआर, और क्यूए सेक्शन के सही जवाब होंगे। कैट 2025 परीक्षा 170 शहरों में 339 टेस्ट सेंटर पर आयोजित की गई।
कैट 2025 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 10 दिसंबर तक सक्रिय रहेगी। कैंडिडेट ऑनलाइन फॉर्म भरकर किसी भी गलत जवाब पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को फीस भी देनी होगी।
ऑब्जेक्शन क्लियर करने के बाद, फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, रिजल्ट जनवरी 2026 में जारी किया जाएगा। मार्किंग स्कीम के अनुसार, सही जवाब के लिए +3 मार्क्स दिए जाएंगे और गलत जवाब के लिए -1 मार्क्स काटे जाएंगे।
Also readCAT 2025 Exam LIVE: कैट स्लॉट 1, 2, 3 एग्जाम एनालिसिस जारी, आंसर की, क्वेश्चन पेपर जानें
कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके कैट 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे-
एक्सपर्ट एनालिसिस के मुताबिक, आईआईएम कैट स्लॉट 3 एग्जाम, स्लॉट 1 और 2 से थोड़ा अधिक मुश्किल रहा। कैट स्लॉट 2 उम्मीदवारों के लिए थोड़ा मुश्किल रहा। स्लॉट 1 आसान से मीडियम रहा, एग्जाम पैटर्न में कोई बदलाव नहीं था।