Delhi School Bomb Threat: कक्षाओं से बचने के लिए अपने ही स्कूल को बम की धमकी भरा ईमेल भेजने पर छात्र गिरफ्तार
Santosh Kumar | August 3, 2024 | 07:51 PM IST | 2 mins read
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है। उसने अपने एक रिश्तेदार के ईमेल अकाउंट से स्कूल को यह मेल भेजा था।
नई दिल्ली: साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित एक प्राइवेट स्कूल को बम की धमकी भरा ईमेल भेजने वाले 14 वर्षीय छात्र को पुलिस ने शनिवार (3 अगस्त) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र ने यह धमकी भरा ईमेल अपने ही स्कूल को भेजा था ताकि वह कक्षाओं में भाग लेने से बच सके।
बता दें कि शुक्रवार (2 अगस्त) को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित स्कूल में बम की धमकी वाला ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया था। बताया जा रहा है कि ईमेल दोपहर करीब 12.30 बजे भेजा गया। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को बुलाया, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने गहन जांच शुरू की।
ईमेल में दावा किया गया था कि दक्षिणी दिल्ली के दो अन्य निजी स्कूलों में भी बम रखे गए हैं। पुलिस ने सभी स्थानों की जांच की और स्थिति को नियंत्रण में लाया। पुलिस ने बताया कि ईमेल में बम की धमकी देने वाले को एक पाकिस्तानी जनरल बताया गया था।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है। उसने अपने एक रिश्तेदार के ईमेल अकाउंट से स्कूल को यह मेल भेजा था। पुलिस के मुताबिक दो अन्य स्कूलों में भी जांच की गई, लेकिन तीनों जगहों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
अधिकारी ने बताया कि छात्र को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष पेश किया गया और उसे किशोर सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
बता दें कि इससे पहले मई में दिल्ली-एनसीआर के लगभग 200 स्कूलों को ईमेल के जरिए फर्जी बम की धमकी मिली थी, जिससे अभिभावकों और छात्रों में काफी डर फैल गया था और अधिकारियों को कक्षाएं स्थगित करनी पड़ी थीं। हालांकि, ग्रेटर कैलाश का मामला पहले के मामलों से बिल्कुल अलग है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार