Delhi School News: दिल्ली के निजी स्कूलों को किताब और यूनिफॉर्म विक्रेताओं का विवरण प्रदर्शित करने का आदेश
Santosh Kumar | March 27, 2025 | 11:48 AM IST | 1 min read
आदेश में कहा गया है कि ये स्कूल अभिभावकों को किताबें, यूनिफॉर्म और पढ़ाई का सामान खास दुकानों से खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निजी स्कूलों की मनमानी पर कड़ा रुख अपनाया है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी निजी स्कूलों को अपनी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर कम से कम 5 किताब और यूनिफॉर्म विक्रेताओं की जानकारी प्रदर्शित करने का आदेश दिया है। निदेशालय ने साफ किया है कि अभिभावकों को खास दुकानों से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निदेशालय ने यह आदेश कुछ निजी स्कूलों के खिलाफ कई शिकायतें मिलने के बाद दिया है। आदेश में कहा गया है कि ये स्कूल अभिभावकों को किताबें, यूनिफॉर्म और पढ़ाई का सामान खास दुकानों से खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
शिक्षा निदेशालय के आदेश के बाद अब स्कूलों को अपनी आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर पुस्तकों और यूनिफॉर्म के विक्रेताओं और विभिन्न दुकानों पर उनकी उपलब्धता के बारे में जानकारी प्रदर्शित करनी होगी।
स्कूलों को आदेश दिया गया है कि वे कम से कम 3 साल तक निर्धारित यूनिफॉर्म में कोई बदलाव न करें। अभिभावकों से कहा गया है कि अगर कोई स्कूल इस नियम का उल्लंघन करता है तो वे नोडल अधिकारी को सूचित करें।
दोषी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दोहराया कि सरकार हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी गलत गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल